हमशकल्स में एक जैसी शक्ल होने के कारण उत्पन्न हुए कन्फ्यूजन को हास्य रस में डूबो कर दिखाया गया है। एक ही आदमी के उसी के जैसे दिखने वाले दो और शख्स हैं और ऐसे तीन इंसान हैं। खास बात यह है कि उनके नाम भी समान है।
अशोक (सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) लंगोटिया यार हैं। इस बात से वे अंजान हैं कि उनके जैसे दिखने वाले दो इंसान और हैं और उनके नाम भी अशोक (सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) हैं। ये अशोक और कुमार भी अच्छे दोस्ती हैं। वे इस बात से भी अंजान हैं कि उनके जैसे दिखने वाले एक और अशोक (सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) हैं। इनमें भी बड़ी अच्छे दोस्ती है।
ऐसे ही एक हैं मामाजी (राम कपूर), जिनका एक हमशक्ल है जिसका नाम भी मामाजी (राम कपूर) है। इस मामाजी का एक और हमशक्ल है और उसका नाम भी मामाजी (राम कपूर) है।
संक्षेप में बात की जाए तो 'हमशकल्स' ऐसे तीन लोगों की कहानी है जिनके ट्रिपल रोल है।