आई एम लीजेंड : मानव जाति को बचाने का संघर्ष

समय ताम्रकर
निर्देशक : फ्रांसिल लॉरेंस
कलाकार : विल स्मिथ, एलिस ब्रागा, डेश मिहोक
रेटिंग : 3/5

साइंस फिक्शन हॉलीवुड वालों का प्रिय विषय रहा है। कहीं ना कहीं उनके मन में नई तकनीक और उनका प्रयोग खौफ पैदा करता है। अनजान खतरों की वे कल्पनाएँ करते हैं, जिसमें मानव जाति समाप्त होने का डर रहता है। लेकिन अंत में मानव ही विजेता बनकर उभरता है।

इसी श्रेणी के अंतर्गत ‘आई एम लीजेंड’ का निर्माण किया गया है। यह फिल्म रिचर्ड मैथसन के उपन्यास पर आधारित है। भव्य बजट की इस फिल्म की कहानी में 2009 का समय दिखाया गया है। उस वक्त ‘केवी वायरस’ का हर तरफ खौफ है। इंसानों में यह इतनी तेजी से फैलता है कि मानव सभ्यता लगभग समाप्त होने की कगार पर पहुँच जाती है।

इस वायरस की चपेट में आने के बाद इंसान हैवान के रूप में बदल जाता है। रोशनी से खौफ खाने वाला यह हैवान रात के अंधेरे में बेहद शक्तिशाली हो जाता है। न्यूयार्क शहर को तत्काल खाली किया जाता है।

डॉ. रॉबर्ट नेवल (विल स्मिथ) पर इस वायरस का कोई असर नहीं होता। अपने परिवार को बिदा कर वह अकेला न्यूयार्क में रहने का निर्णय लेता है। वह अनुसंधान करना चाहता है ताकि मानव जाति को बचा सके।

पूरे न्यूयार्क में अकेले रहने वाले रॉबर्ट को लगने लगता है कि वह दुनिया में जीवित बचा एकमात्र मनुष्य है। फिर भी वह इस वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखता है इस उम्मीद में कि कहीं ना कहीं कोई मनुष्य जिंदा होगा और वह अपनी जाति को बचाने में कामयाब होगा। उसे इस वायरस के शिकार हैवानों से भी लड़ाई लड़नी पड़ती है।

फिल्म की पटकथा बीच के बीस मिनट को छोड़ एकदम चुस्त है। फिल्म में ज्यादा पात्र नहीं हैं और तीन चौथाई दृश्यों में तो विल स्मिथ अकेले दिखाई देते हैं। बातचीत करने के लिए उसके पास सिर्फ कुत्ता रहता है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बांध कर रखती है।

उजाड़ न्यूयार्क वाले दृश्य अद्‍भुत हैं। पूरे न्यूयार्क में जगह-जगह जंगली घास उग आई है। सड़कों पर कार बिखरी पड़ी हैं। शहर में एक ठहराव आ गया है। मानव के बिना एक शहर को देखना एक अनोखा नजारा पेश करता है।

दिन के समय विल स्मिथ न्यूयार्क में अकेला घूमता है और रात में हैवानों का राज हो जाता है। हैवानों द्वारा विल और उसके कुत्ते सैम पर आक्रमण के दृश्य शानदार हैं। स्पेशल इफेक्ट इतनी सफाई से फिल्माए गए हैं कि कहीं भी नकलीपन नहीं झलकता। फिल्म निर्माण में पैसा पानी की तरह बहाया गया है।

निर्देशक फ्रांसिस लॉरेंस ने डॉ. रॉबर्ट के अनुसंधान पर जोर देने के ‍बजाय एक अकेले इंसान की मुश्किल को ज्यादा दिखाया है। किस तरह एक अकेला इंसान पुराने वीडियो टेप देखता है। शो-रुम पर जाकर कल्पनाएँ करता है। उन्होंने फिल्म के कथानक पर तकनीक को ज्यादा हावी होने से भी बचाया है।

पूरी फिल्म में लगभग पूरे समय कैमरा विल स्मिथ पर रहता है। बिना किसी अन्य पात्र के अकेले अभिनय करना मुश्किल है, लेकिन विल स्मिथ ने इसे बड़ी कुशलता से निभाया है। एलिस ब्रागा, डेश मिहोक और चार्ली टाहान का अभिनय भी उम्दा है। तकनीकी स्तर पर फिल्म बेहद सशक्त है। साइंस फिक्शन और हॉलीवुड की भव्य फिल्म देखने वालों को 100 मिनट की यह फिल्म पसंद आएगी।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

दर्शकों के लिए आ रहा अलौकिक सिनेमाई अनुभव, महावतार नरसिम्हा को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद यह 'बिग बॉस' विनर बनेगा 'डॉन 3' का विलेन!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म