लव खिचड़ी : बेस्वाद

Webdunia
IFM
बैनर : विक्टोरिया एंटरटेनमेंट प्रा.लि., पिट्टी ग्रुप
निर्माता : कृष्ण कुमार पिट्टी
निर्देशक : श्रीनिवास भाश्याम
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : रणदीप हुड्डा, रिया सेन, दिव्या दत्ता, सोनाली कुलकर्णी, रितुपर्णा सेनगुप्ता, कल्पना पंडित, जेसी रंधावा, सदा, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा

छोटी-सी बात को कहने में यदि ज्यादा समय ले लिया जाए, तो बात अपना असर खो देती है। यही समस्या फिल्म ‘लव खिचड़ी’ के साथ है। इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा डेढ़ घंटे में समेटना था, लेकिन दो घंटे से भी ज्यादा का समय ले लिया गया, जिससे खिचड़ी का स्वाद बिगड़ गया।

आजकल युवाओं का एक वर्ग ऐसा भी है जो लड़कियों के साथ अपने रिश्ते में सिर्फ मौज-मस्ती चाहता है। वे किसी भी किस्म की प्रतिबद्धता नहीं चाहते। इसी विचार को लेकर निर्देशक श्रीनिवास भाश्याम ने ‘लव खिचड़ी’ बनाई, लेकिन इसका निर्वाह वे ठीक से नहीं कर पाए।

कहानी है वीर (रणदीप हुड़ा) नामक शेफ की, जो हर लड़की से फ्लर्ट करता है। चाहे वो उसके घर की नौकरानी हो या कॉल सेंटर की एक्ज़ीक्यूटिव। उसकी जिंदगी में सात महिलाएँ आती हैं और उसे क्या अनुभव होता है, यह फिल्म का सार है।

IFM
सोनाली कुलकर्णी और रिया सेन के किरदारों को छोड़ दिया जाए, तो अन्य महिलाओं के पात्रों को ठीक से पेश नहीं किया गया है। सदा पूरी फिल्म में भ्रमित नजर आती हैं। रितुपर्णा अंत तक ये बात क्यों छिपाती हैं कि वे विवाहित हैं। इस तरह की कई बातों को निर्देशक स्पष्ट नहीं कर पाए।

अभिनय के मामले में रणदीप ठीक रहे, लेकिन क्लायमैक्स में उनका अभिनय कमजोर रहा। नायिकाओं में सोनाली कुलकर्णी, रिया सेन और सदा ने बाजी मारी। सौरभ शुक्ला ने भी अपना काम बखूबी किया।

कुल मिलाकर यह खिचड़ी स्वादिष्ट नहीं है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर