हैरी पॉटर एंड द डैडली हॉलोज : फिल्म रिव्यू

Webdunia
इंतजार की घड़ियाँ खत्म हुई और एक बार फिर परदे पर हमारे चहेते हैरी, रॉन और हरमाइनी एक अनिश्चित सफर पर निकल पड़े है। इस बार हैरी और उसके दोस्तों को हॉगवर्ड की जादुई दुनिया के जाने-पहचाने माहौल के बजाए निष्ठुर दुनिया में शैतान जादूगर वॉल्डमोर्ट और उसके दुष्ट सहयोगियों का मुकाबला करना है।

फिल्म के निर्देशक डेविड यॉट्स ( जिन्होने हैरी पॉटर सिरीज की 5 और 6 का भी निर्देशन किया था) ने इस बार भी ग्रेंड फिनाले की पहली किस्त का सफल निर्देशन किया है। डेविड ने पिछले भागों की अप्रत्याशित घटनाओं को इस भाग में इतनी अच्छी तरह पिरोया है कि दर्शकों के जेहन में उन घटनाओं की याद ताजा हो जाती है।

ऑस्कर नामित सिनेमेटोग्राफर ड्युराडो सेरा की सिनेमेट्रोग्राफी बहुत ही शानदार बन पड़ी है। कम्प्युटर जनरेटेड इमेज के अलावा भी दुर्गम पहाड़ो, वीरान समुद्र तटों और लंदन की भीड़ भरे दृश्यों से हैरी के कठिन सफर को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है। फिल्म का टोन थोड़ा डार्क शेड लिए है जिस वजह से इसे सिनेमा हॉल में ही देखना ज्यादा मुफीद है। सेरा ने इसके पहले कभी भी हैरी पॉटर सिरीज में काम नहीं किया था।
PR
FILE

सातवें भाग की पहली किश्त कि शुरुआत होती है हाफ ब्ल्ड प्रिंस (प्रोफेसर स्नाइप) द्वारा डम्बलडोर को मारने के बाद हैरी पॉटर द्वारा जादुई स्कूल हॉगवर्ड छोड़ शैतान जादूगर लार्ड वॉल्डमोर्ट को मारने के लिए रॉन और हरमाइनी के साथ एक ऐसे सफर पर निकलने से जिसमें हैरी या वॉल्डमोर्ट में से कोई एक ही जिंदा रह सकता है।

जादू मंत्रालय पर काबिज हो चुके वॉल्डमार्ट ने अमरता पाने के लिए अपनी आत्मा कई हिस्सों में होर्क्रुक्स में बाँट दी है। उसे मारने के लिए हैरी और उसके साथियों को सभी होर्क्रुक्स को ढूँढ कर नष्ट करना है। इस खोज में हैरी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और तभी उसे पता चलता है डेथली हॉलोज का रहस्य।

डेथली हॉलोज को बनाने के लिए तीन चीजों की जरूरत पड़ती है, जिसे पाने के लिए हैरी और वॉल्डमोर्ट बेताब है। कौन पहले इन चीजों को पाता है यह फिल्म के दूसरे भाग में पता चलेगा।
PR
PR

इस लड़ाई में हैरी का साथ दे रहे कई साथियों को वह खो चुका है और इस बार भी इस लड़ाई में उसे अपने कुछ बेहद खास प्रियजनों को खोना पड़ता है। डेथली हॉलोज का रहस्य सिर्फ हैरी ही नहीं किसी और को भी पता है।

इस किश्त का अंत बहुत ही रोचक ढ़ंग से किया गया है जो दर्शकों में अगली किश्त के लिए उत्सुकता जगाता है। कुल मिलाकर सप्ताहांत में इस फिल्म को बच्चों को दिखाकर आप उन्हे एक शानदार ट्रीट दे सकते है। हाँ, हैरी पॉटर के दीवाने सिर्फ बच्चे के नहीं, बड़े भी है। आखिर जादुई दुनिया की सैर का मौका भला कौन छोड़ना चाहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लेपर्ड प्रिंट मोनोकिनी में पूनम पांडे का वाइल्ड अंदाज, सिजलिंग तस्वीरों से मचाया तहलका

मेट गाला में शाही अंदाज में राज करने के बाद शाहरुख खान ने किया सब्यसाची को धन्यवाद

आईने के सामने दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, रेड बिकिनी में ढाया कहर

भयानक एक्सीडेंट के बाद 6 घंटे तक चली पवनदीप राजन की सर्जरी, आईसीयू से पहली तस्वीर आई सामने

शनाया कपूर से यशवर्धन आहूजा तक, 2025 में सेंटर स्टेज पर छा रहे हैं जेन जी के ये स्टार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा