भीड़ फिल्म समीक्षा: लॉकडाउन के दौरान समाज बना भीड़

समय ताम्रकर
मंगलवार, 30 मई 2023 (07:14 IST)
Bheed Review: अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' जब रिलीज हुई तो कई फिल्मों की भीड़ में गुम हो गई। अब नेटफ्लिक्स पर इसे रिलीज किया गया है जहां इसे ज्यादा दर्शक और चर्चा मिलेगी। यह उस दौर की कहानी है जब महामारी कोविड से पूरी दुनिया परेशान थी और ऊपर से लॉकडाउन ने लोगों की कमर तोड़ दी थी। लॉकडाउन को लेकर हर देश की अपनी कहानी है। भारत में लॉकडाउन से आम लोगों के जीवन और व्यवहार पर क्या असर हुआ इसकी पड़ताल यह फिल्म करती है। 
 
लॉकडाउन के दौरान शहर में काम करने वाले मजदूर घबरा गए। यातायात के सारे साधन बंद हो गए तो वे पांव-पांव ही अपने गांव की ओर निकल पड़े। जिसे जो मिला उसमें वो सवार हो गया। ठेले पर, साइकिल पर, रिक्शा पर। ऐसा ही एक लंबा जत्था अपने प्रदेश की ओर चलता है। एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश की सीमा में प्रवेश के दौरान उन्हें रोक दिया जाता है। पहली बार भारत में ऐसा हुआ। भारतीय नागरिक के साथ ऐसा व्यवहार किया गया मानो वह दूसरे देश का नागरिक हो। 
 
इस जत्थे में तरह-तरह के लोग हैं। हर उम्र, वर्ग और धर्म के हैं। पैरों में छाले हुए शख्स से लेकर तो कार में बैठे इंसान तक का एक ही हाल है। न नेता की नेतागिरी चल रही है और न आम आदमी की सुनी जा रही है। खाने के लिए तरसते लोग उस शख्स से भी खाना लेने को तैयार हो जाते हैं, जिसके हाथ से धर्म के आधार पर उन्हें भोजन पैकेट लेना पसंद नहीं था। 
 
इन सबसे एक ईमानदार पुलिस वाला जूझ रहा है। वह इन सभी की हालत देख व्यथित है, लेकिन आदेश से बंधा हुआ है। चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। उसे अपनी टीम से काम लेने में भी अड़चनें आ रही हैं। जात-पात का मसला है। ऐसा ही किरदार अनुभव सिन्हा ने 'आर्टिकल 14' में भी गढ़ा था। यहां भी नायक की स्थिति ऐसी ही है, परिस्थिति बदली हुई है। 
 
भीड़ वो सब हमें याद दिला देती है जो लॉकडाउन और कोविड के दौरान हमने सुना और देखा। उन कड़वी यादों से फिल्म रूबरू कराती है। दरअसल यह विषय ऐसा है जिस पर वेबसीरिज बना कर ही न्याय किया जा सकता है। एक फिल्म में समेटना आसान नहीं है। अनुभव सिन्हा ने कोशिश की है। कुछ बातों की वह तह में जाते हैं, कुछ को छू कर निकल जाते हैं और कुछ बातें छूट सी गई है। 
 
फिल्म कोविड के दौरान आम जनता के दर्द को बयां करती है। एकदम से लगा दिए गए लॉकडाउन के कारण उपजी समस्याओं को दर्शाती है लेकिन प्रशासन, सरकार के पक्ष को भी प्रमुखता दी जानी चाहिए थी। साथ ही लॉकडाउन के दौरान कई विकराल मार लोगों ने झेली जिसमें से यहां कुछ छूट सी गई है। मीडिया के खबर को पेश करने के अंदाज और व्हाट्सएप पर वायरल होते फेक मैसेज पर भी चुटकियां ली गई है।  
 
अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट रखा है। लेकिन कहीं से भी यह बात नहींअखरती । बल्कि फिल्म देख कर ऐसा लगता है कि हम इसे रंगीन देखना भी नहीं चाहते क्योंकि विषय ही ऐसा है। 
 
अनुभव सिन्हा ने कई कहानियां कहने के बजाय एक ही कहानी से कई बातें कही हैं और उनका यह प्रयास सराहनीय है। अपनी स्टारकास्ट से भी उन्होंने बेहतरीन काम लिया है। 
 
राजकुमार राव, भूमि पेडणेकर, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, आदित्य श्रीवास्तव, दीया मिर्जा, वीरेन्द्र सक्सेना जैसे दमदार कलाकारों के कारण फिल्म में गहराई आ गई है। 
 
कोविड और लॉकडाउन के किस्से बरसों तक चलते रहेंगे। नई-नई बातें सामने आती रहेंगी। समाज के 'भीड़' में तब्दील होने के किस्से को भीड़ में महसूस किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख