rashifal-2026

ब्लाइंड फिल्म समीक्षा : थ्रिलर से थ्रिल गायब

समय ताम्रकर
सोमवार, 10 जुलाई 2023 (17:23 IST)
Blind movie review: कोरियन फिल्म 'ब्लाइंड' का रीमेक दक्षिण भारत में बना है जिसका हिंदी वर्जन ओटीटी पर उपलब्ध है। इसके बावजूद इसे हिंदी में फिर से क्यों बनाया गया है, समझ से परे है। ब्लाइंड एक थ्रिलर मूवी है जिसकी कहानी में जबरदस्त थिल है, लेकिन हिंदी वर्जन का स्क्रीनप्ले, निर्देशन और अभिनय इसे ले डूबा है।
 
सीरियल किलर (पूरब कोहली) को महिलाओं की हत्या करने में आनंद आता है। जिया (सोनम कपूर) एक एक्स पुलिस ऑफिसर थी जो अब ब्लाइंड है। वह पुलिस ऑफिसर पृथ्वी (विनय पाठक) की मदद करती है ताकि सीरियल किलर पकड़ में आ जाए।
 
कहानी सिंपल है और सारा खेल स्क्रीनप्ले पर टिका हुआ है। शोम माखीजा ने ऐसा स्क्रीनप्ले लिखा है कि इस थ्रिलर से थ्रिल ही गायब है। ड्रामे में पकड़ ही नहीं है जो दर्शकों को बांध कर रखे। फिल्म में इस कदर मुर्दानी छाई हुई है कि इसे देखना आसान बात नहीं है। सीन बेहद डल हैं, इनमें जरा भी रोमांच नहीं है। आपको झपकी भी लग सकती है। 

 
शोम माखीजा ने स्क्रीनप्ले ही नहीं लिखा बल्कि निर्देशन की जवाबदारी भी उठाई है और यहां भी वे औंधे मुंह गिरे हैं। कलाकारों का ठीक से चुनाव नहीं किया और न ही उनसे ढंग का काम ले सके। 
 
सोनम कपूर की एक्टिंग अत्यंत ही निराशाजनक है। ऐसा लग रहा था कि वे ऊंघते हुए एक्टिंग कर रही है। ब्लाइंड व्यक्ति का किरदार कैसे निभाया जाता है इस बात पर उन्होंने शायद ही गौर किया हो। पूरब कोहली मिसकास्ट है। सीरियल किलर का रोल उनसे निभाते नहीं बना। वे जरा भी डर या खौफ पैदा नहीं कर पाए। विनय पाठक सिर्फ जंक फूड खाते रहे और उन्होंने बोर किया। 
 
बैकग्राउंड म्यूजिक, गाने, प्रोडक्शन डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन औसत दर्जे के हैं। कुल मिलाकर ब्लाइंड के प्रति ब्लाइंड बने रहना ही ठीक है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बॉर्डर 2' से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, निभा रहे फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार

सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे भारतीय सिनेमा के दिग्गज वी. शांताराम की भूमिका, सामने आया फर्स्ट लुक पोस्टर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' धमाकेदार एडवांस बुकिंग, मुंबई में टिकट कीमतें 2 हजार रुपए पार

नागा चैतन्य के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई राज निदिमोरू संग दूसरी शादी! निर्देशक की एक्स वाइफ ने मारा ताना

धर्मेंद्र के चाहनेवालों को क्यों नहीं दिखाई गई उनकी अंतिम झलक? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख