सुडल-द वोर्टेक्स रिव्यू

समय ताम्रकर
गुरुवार, 23 जून 2022 (15:22 IST)
ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से कई देशों और भाषाओं की फिल्में और वेबसीरिज देखने को मिल जाती हैं। भारत में भी कई भाषाओं में काम हो रहा है और हाल ही तमिल में बनी क्राइम थ्रिलर वेबसीरिज सुडल-द वोर्टेक्स आई है जिसे कई भाषाओं में डब कर रिलीज किया गया है। इस सीरिज को पुष्कर-गायत्री ने लिखा है जिन्होंने दक्षिण भारत में अच्छा काम किया है और इस समय रितिक रोशन और सैफ अली खान को लेकर 'विक्रम वेधा' बना रहे हैं। 
 
सुडल-द वोर्टेक्स सीरिज एक केस को लेकर है जो दिन पर दिन पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस के लिए काम बढ़ता जा रहा है और सुराग नहीं मिल रहा है। किस तरह से यह केस सुलझता है यह आठ एपिसोड की सीरिज में बताया गया है। 
 
सुडल-द वोर्टेक्स की कहानी तमिलनाडु के एक कस्बे सम्बलूर में सेट है जहां पर स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में यूनियन लीडर शनमुगम (आर. पार्तिबन) का अपने मालिक त्रिलोक (हरीश उथमन) से विवाद चल रहा है। अचानक फैक्ट्री में आग लग जाती है और सब कुछ खाक हो जाता है।
 
इसी बीच शनमुगम की बेटी नीला (गोपिका रमेश) लापता हो जाती है। फैक्ट्री में आग किसने लगाई और नीला कहां गायब हो गई? इस बात का पता लगाने में पुलिस अफसर रेगिना थॉमस (श्रिया रेड्डी), सब इंस्पेक्टर चक्रवर्ती (कथिर) और शनमुगम जुट जाते हैं। जैसे-जैसे उन्हें लगता है कि वे अपराधी के निकट पहुंच गए हैं, वैसे-वैसे उन्हें पता चलता है कि केस और उलझ गया है। 
 
कहानी को तमिलनाडु के त्योहार मयन्ना कोल्लाई से जोड़ा गया है जिसमें देवी अंगलम्मन की 10 दिन तक पूजा की जाती है और इधर 10 दिन में केस सुलझ जाता है। सुडल-द वोर्टेक्स में जिस तरह से कहानी को इस त्योहार से गूंथा गया है वो बहुत ही दिलचस्प है। तमिलनाडु के भीतरी इलाके, वहां की परंपराएं, लोगों की आस्थाएं देखना एक अनोखा अनुभव है। 
 
इस सीरिज को ब्रम्मा जी और अनुचरण मुरुगैयन ने निर्देशित किया है। दोनों ने चार-चार एपिसोड निर्देशित किए हैं। पहले तीन एपिसोड शानदार हैं और पहले एपिसोड से यह सीरिज दर्शकों पर ग्रिप बना लेती है। चौथा एपिसोड क्यों रखा गया है, समझ से परे है। कहानी एक इंच नहीं खिसकती और 45 मिनट खर्च कर डाले। जरूरी नहीं है कि वेबसीरिज है तो आठ से दस एपिसोड ही बनाए जाए। कम भी बनाए जा सकते हैं। बेवजह बात को क्यों खींचना। पांचवें एपिसोड से फिर बात संभलती है। 
 
कहानी को समेटने में कुछ छूट ली गई हैं। कुछ सवाल भी सामने आते हैं जिन्हें जस्टिफाई करने की कोशिश की गई है, लेकिन दर्शक पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते। मिसाल के तौर पर नंदिनी (ऐश्वर्या राजेश) का किरदार। नंदिनी को बेहद तेज-तर्रार दिखाया गया है, लेकिन क्लाइमैक्स के आते-आते वह कमजोर पड़ जाती है। उसकी बीमारी को लेकर भी जो बातें दिखाई गई हैं वो पचती नहीं है। 
 
लेखन में ज्यादा कमियां तो नहीं हैं, लेकिन जो भी हैं, उसे कुशल निर्देशन के जरिये छिपा लिया गया है। सुडल-द वोर्टेक्स का प्रस्तुतिकरण बहुत उम्दा है। तमिलनाडु का जो लोकल फ्लेवर डाला गया है वो सीरिज को देखने लायक बनाता है। शनमुगम, रिगाना, सक्करई, त्रिलोक, नीला, अधिष्यम जैसे कुछ दिलचस्प किरदार भी हैं जो सीरिज में रूचि बनाए रखते हैं। सीरिज को बहुत अच्छे से शूट किया गया है और इसमें मेहनत झलकती है। रंगों का प्रयोग भी उम्दा है। 
 
सीरिज के सारे कलाकारों का अभिनय शानदार है। हर किरदार के लिए उपयुक्त कलाकार लिए गए हैं जो रोल में फिट नजर आते हैं। सुडल-द वोर्टेक्स दिलचस्प प्रस्तुतिकरण के कारण देखी जा सकती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ट्रेटर्स ट्रेलर लॉन्च पर दिखा स्टार्स का उत्साह, कपूर परिवार, समंथा, शिल्पा शेट्टी ने दिखाया जबरदस्त सपोर्ट

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

अपने नहाए हुए पानी का साबुन बनाकर बेच रही फेमस अमेरिकन एक्ट्रेस, खरीदने के लिए है यह शर्त

परवीन बाबी की 'ना' से बेटे की मौत तक: कबीर बेदी ने खोली अपनी ज़िंदगी की हर परत

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कर दी थी धर्म विशेष पर टिप्पणी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख