मेट्रो : रिश्तों की परछाई

समय ताम्रकर
निर्माता : रोनी स्क्रूवाला
निर्देशक : अनुराग बसु
संगीत : प्रीतम
कलाकार : शिल्पा शेट्टी, शाइनी आहूजा, इरफान खान, धर्मेन्द्र, कंगना, कोंकणा सेन शर्मा

IFM
अनुराग बसु की ‘लाइफ इन ए……मेट्रो’ महानगर में रहने वाले लोगों की जिंदगी पर आधारित है। महानगरीय जिंदगी के दबाव के चलते वे एक ऐसी रेस में दौड़ते रहते हैं जिसका कोई अंत नहीं है। सफलता का शार्टकट ढूंढते हुए वे कई अनैतिक काम और रिश्ते भी कायम करते हैं। इस फिल्म में कई चरित्र हैं जिनकी कहानियाँ साथ में चलती रहती है। अनुराग बसु ने इन ‍चरित्रों के माध्यम से अपनी बात को कहा है। इस फिल्म के सभी चरित्र हैरान और परेशान से हैं। वे अपने जीवन साथी से खुश नहीं है और प्यार की तलाश में यहाँ-वहाँ भटकते रहते हैं।

शिखा (शिल्पा शेट्टी) और रंजीत (केके मेनन) की शादी को आठ साल हो गए हैं। उनके बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। रंजीत अपने ऑफिस में काम करने वाली नेहा (कंगना) के साथ अनैतिक रिश्ते कायम करता है। नेहा को तरक्की की चाह होती है इसलिए वह बॉस का साथ देती है। नेहा को उसी ऑफिस में काम करने वाला राहुल (शरमन जोशी) भी चाहता है पर अपने दिल की बात नहीं कह पाता।

राहुल को भी ‍जिंदगी में सब कुछ जल्दी पाना होता है। वह अपने अंकल की फ्लैट की चाबी अपने ऑफिस में काम करने वालों को मुहैया करवाता रहता है। उसके दोस्त वहाँ जाकर अपनी गर्लफ्रेंड्‍स और वेश्याओं के साथ समय व्यतीत करते हैं। इधर शिखा भी रंजीत से परेशान होकर आकाश (शाइनी आहूजा) में प्यार खोजती है। आकाश भी अपनी पत्नी से अलग हो चुका हैं। शिखा चाहते हुए भी अपनी बेटी के कारण आकाश का साथ देने से हिचकती है।

श्रुति (कोंकणा सेन शर्मा) तीस वर्ष की होने को आई पर उसे कोई लड़का नहीं चाहता। इंटरनेट के जरिए देबू (इरफान खान) उसकी जिंदगी में आता है पर वह उसे पसंद नहीं है।

अमोल (धर्मेन्द्र) चालीस वर्ष बाद अमेरिका से भारत अपने पहले प्यार वैजयंती (नफीसा अली) के कारण आता है जिसे वह अपना कैरियर बनाने की खातिर छोड़ जाता है। वह जानलेवा बीमारी से पीडि़त है साथ ही अपराध बोध से ग्रस्त भी है। वह वैजयंती को वृद्ध आश्रम से भगाकर ले जाता है और उसके साथ हम बिस्तर भी होता है।

इन सभी कहानियों को आखरी रील में एक दूसरे से जोड़ा गया है। यह निर्देशक अनुराग बसु का कमाल है कि सारी कहानियाँ साथ चलती रहती है लेकिन कई किसी तरह का भ्रम नहीं होता। लेकिन सभी कहानियों का अंत अच्छा नहीं कहा जा सकता।

धर्मेन्द्र वाली कहा‍नी में नफीसा की मौत दिखाई गई है जबकि इसका अंत और अच्छा हो सकता था। शिल्पा शेट्टी को पता रहता है कि शाइनी आहूजा उसे सच्चे दिल से चाहता है और उसका पति गैरजिम्मेदार और बेवफा है। वह शाइनी के साथ भागना चाहती है लेकिन अंत में उसका पति जब वापस आता है तब वह शाइनी का साथ छोड़ अपने पति का साथ देती है। कंगना का भी अचानक हृदय परिवर्तन दिखाया गया है। इरफान और कोंकणा की कहानी सबसे मजेदार है और उसका अंत भी अच्छा है।

अनुराग बसु ने विषय तो अच्छा चुना लेकिन वे फिल्मों को उस ऊँचाइयों तक नहीं ले जा सकें जितनी की अपेक्षा थी। उन पर मधुर भंडारकर का प्रभाव है। मधुर ने महानगरीय जीवन पर कई फिल्में बनाई है। अनुराग ने महानगरीय जीवन का एक ही पक्ष देखा है। महानगर में कुछ उजले पक्ष भी हैं जिन्हें अनुराग ने अनदेखा कर दिया है। अनुराग ने कहानी को तीन गायकों के जरिए आगे बढ़ाया है। जो बीच-बीच में आकर पात्रों की परिस्थिति पर आधारित गीत गाते हैं।


सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। शिल्पा शेट्टी की यह श्रेष्ठ फिल्मों में से एक हैं। इरफान खान का तो कहना ही क्या, उन्होंने तो अपने अभिनय से दिल जीत लिया। कंगना का तो लुक ही बदला हुआ है। केके मेनन, कोंकणा सेन, शरमन जोशी, शाइनी आहूजा और नफीसा अली ने भी अपने-अपने किरदार बखूबी निभाए। धर्मेन्द्र को बड़े परदे पर देखना सुखद लगा।

कुलमिलाकर ‘मेट्रो’ भारी-भरकम अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती और महान फिल्म न होकर साधारण फिल्म लगती है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

संजय कपूर की पूरी कहानी: कपूर खानदान से रिश्ता, तीन शादियां और एक रहस्यमयी मौत

दिशा पाटनी: करोड़ों फैंस, हिट फिल्में, फिर भी क्यों नहीं बन पाई बॉलीवुड की 'नंबर 1' हीरोइन? जानें कड़वा सच

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर इतनी संपत्ति छोड़ गए, पोलो खेलते वक्त निगली मधुमक्खी, हार्ट अटैक से निधन

हॉट अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं दिशा पाटनी, कभी लड़के देखते तक नहीं थे

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का चौंकाने वाला अंत: पोलो खेलते वक्त निगली मधुमक्खी और गई जान!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें