दिल्ली के लोटस मंदिर में 'विश्व करूणा दिवस' मना

बुद्ध पूर्णिमा पर अनूठा आयोजन

Webdunia
माधवीश्री

पिछले दिनों बुद्ध पूर्णिमा उत्सव को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के बहाई लोटस मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने भी इस उत्सव को एक साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

FILE


आध्यात्मिक सभ ा- बहा ई, महाबोधि सोस ा इटी और हैबयार्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन 'विश्व करूणा दिवस' के रूप में पहली बार मनाया गया। इसमें हर धर्म, वर्ग और उम्र के लोगों ने बुद्ध की करूणा को समझने की कोशिश की।

करूणा ही बुद्ध की प्रमुख शिक्षा है। अन्य सभी धर्म भी इसी पर जोर देते हैं। महान विचारक दलाई लामा ने भी कहा है कि- करूणा के व्यक्तिगत अनुभव की चमक बाहर की ओर अपने आप आ जाती है। यही चमक बाद में अन्य लोगों के साथ बेहतर तालमेल पैदा करती है।

इस अवसर पर बहाई फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. एके मर्चेंट ने कहा कि- इस युग में जब लोग एक-दूसरे के विरूद्ध खड़े हैं तब करूणा की बहुत आवश्यकता है। करूणा एक मरहम की तरह काम करता है। इस वक्त की मांग है मित्रता, समरसता और परस्पर मधुरता। विश्व करूणा दिवस का आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महाबोधि सोसाइटी की उपाध्यक्ष रेखा मोदी के अनुसार, ' पहले के मुकाबले आज बुद्ध अधिक प्रासंगिक है। उनकी जरूरत आज ज्यादा है। आज जब सारी दुनिया बुद्ध को अपना रही है तब हमें तो बिलकुल भी पीछे नहीं रहना चाहिए क्योंकि भारत तो बुद्ध की जन्मस्थली है। श्रीमती मोदी ने अपनी ताजा चीन यात्रा के अनुभव भी साझा किए।

दिल्ली के बिड़ला मंदिर प्रमुख पुजारी श्री नागर जी, दिल्ली विश्वविद्यालय में बौद्ध धर्म शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष तथा त्रिपुरा की महारानी ने भी अ पने विचार व्यक्त किए।

अंत में सीमा कोहली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आनंद की प्रतीक्षा में' का प्रदर्शन भी किया गया। यह फिल्म महिला बौद्ध भिक्षुणियों के अवदान पर निर्मित है। सभी उपस्थितजनों ने बुद्ध को पूर्णिमा के चांद के समक्ष मोमबत्तियां अर्पित की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

सभी देखें

धर्म संसार

27 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

27 अप्रैल 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भगवान परशुराम ने राम और कृष्ण को क्या दिया?

वैशाख माह में ये 5 करेंगे कार्य तो कैसा भी संकट और कर्ज हो होगा समाप्त

Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल उपाय, सालभर बरसाएंगे घर में धन