सुख की खोज में भटकी बौद्ध भिक्षुणी पटाचारा

बौद्ध संत पटाचारा

Webdunia
ND

बौद्ध संत पटाचारा वणिक-पुत्री थी। मनपसंद युवक से विवाह करने के कारण उसके माता-पिता रुष्ट हो गए और उन्होंने अपनी बेटी से संबंध तोड़ लिए।

सुखी दांपत्य जीवन जीते हुए भी उसे अपने माता-पिता की नाराजगी का दुख था। विवाह के कुछ ही वर्षों में उसने दो पुत्रों को जन्म दिया। फिर एक दिन पटाचारा को विचार आया कि माता-पिता का गुस्सा अब शांत हो गया होगा और नातियों को देखकर प्रेम-भाव उमड़ आएगा। यह सोच वह पति के साथ गृहनगर श्रावस्ती की ओर रवाना हुई।

जब पटाचारा पति एवं बच्चों के साथ वन से जा रही थी तो एक सर्प ने उसके पति को डस लिया। उचित इलाज के अभाव में वह बच न सका और उसके प्राण-पखेरू उड़ गए।

पति-वियोग में विलाप करती पटाचारा बच्चों को लेकर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक एक जंगली जानवर उसके एक बच्चे को उठा ले भागा, किंतु वह विचलित न हुई और आगे बढ़ी। लेकिन विपत्तियां भी पीछा नहीं छोड़ रही थीं। मार्ग में एक नदी पड़ी और दूसरा बच्चा तेज धार में बह गया।

ND
अब पटाचारा अकेली रह गई, किंतु उसके भाग्य में सुख कहां था? वह जब श्रावस्ती पहुंची तो पता चला कि कुछ ही दिन पहले उसके माता-पिता घर की छत गिरने से परलोक सिधार चुके हैं। वह दुखों के पहाड़ से विचलित हो उठी थी, तभी पता चला कि श्रावस्ती में बुद्ध देव का आगमन हुआ है।

वह उनके पास पहुंची और उन्हें अपनी दुखद कहानी सुनाई।

बुद्ध देव ने कहा, 'पटाचारा, यह संसार नश्वर है। यहां कोई किसी का नहीं होता। मनुष्य का जीवन कष्टों और आपदाएं से भरा रहता है। वे उसे सतत घेरे रहती हैं। इसलिए मनुष्य को हार न मानकर उनका सामना करना चाहिए।'

इस उपदेश का पटाचारा पर असर हुआ। उसने सांसारिक जीवन त्याग कर शाश्वत शांति का मार्ग अपनाने का निश्चय किया और वह बौद्ध भिक्षुणी हो गई।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लाल किताब के अनुसार मंगल दोष से बचने के 10 अचूक उपाय, फिर निश्चिंत होकर करें विवाह

क्या आप जानते हैं चातुर्मास के समय क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते मांगलिक कार्य

क्या फिर कहर बरपाएगा कोरोना, क्या है जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

शीघ्र विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं आजमाएं ये 5 प्रभावी उपाय

मांगलिक दोष शुभ या अशुभ, जानें इसके फायदे और ज्योतिषीय उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope: जून के नए सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 जून)

क्यों हर 12 साल में बदल जाती हैं भगवान जगन्नाथ की मूर्तियां? जानिए किन लकड़ियों से बनती हैं ये दिव्य प्रतिमाएं

आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

जगन्नाथ पुरी में मरणासन्न व्यक्ति के लिए क्यों बनता है विशेष महाप्रसाद, जानिए सच्चाई

27 जून को निकलेगी विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ 'रथयात्रा', 9 दिन तक चलेगी