rashifal-2026

राजस्व और राजकोषीय घाटे में सुधार

Webdunia
शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008 (22:07 IST)
संसद मे शुक्रवार को पेश वर्ष 2008-09 के बजट प्रस्तावों में 750884 करोड़ रुपए के कुल व्यय का अनुमान लगाया गया है। इसमें से योजना व्यय 243386 करोड़ रुपए का है। कुल व्यय के अनुपात के रूप में यह 32.4 प्रतिशत होगा। आयोजना भिन्न व्यय का अनुमान 507499 करोड़ रुपए है। मौजूदा वर्ष के लिए राजस्व घाटा 1.4 प्रतिशत (1.5 प्रतिशत के बजट अनुमान की तुलना में) और राजकोषीय घाटा 3.1 प्रतिशत (3.3 प्रतिशत के बजट अनुमान की तुलना में) होगा।

वर्ष 2008-09 के लिए केन्द्र सरकार की राजस्व प्राप्ति 602820 करोड़ रुपए अनुमानित है और 658118 करोड़ रुपए का राजस्व व्यय होने का अनुमान लगाया जाता है। इसके परिणामस्वरुप 55298 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा होने का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्पाद का एक प्रतिशत है। 133900 करोड़ रुपए के राजकोषीय घाटे का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 प्रतिशत है।

बजट अनुमान के मुताबिक राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम के तहत राजकोषीय घाटे के लक्ष्य तक पहुँचना आसान होगा। राजस्व घाटे के मामले में 0.5 प्रतिशत के वार्षिक घाटे के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। तथापि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के लिए व्यय में सचेत परिवर्तन के कारण इसके लिए एक वर्ष का समय चाहिए।

Show comments

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

नितिन नबीन को कितनी सैलरी मिलेगी, अध्यक्ष बनने के क्या सुविधाएं देती है BJP

आईफोन 16 प्रो को 70,000 से कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या हैं ऑफर्स

मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में बवाल, क्या है भाजपा नेताओं की मांग?

सभी देखें

नवीनतम

लोकसभा में जी राम जी बिल पर कांग्रेस का हंगामा, क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

भारत रणभूमि दर्शन की शुरुआत, सिक्किम में भारत-चीन संघर्ष स्थल बना बैटलफील्ड टूरिज्म

AI की मदद से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा शख्‍स, फोटो वायरल होने के बाद मचा हंगामा, पुजारी हुए नाराज

LIVE: मनरेगा का नाम बदलने वाला बिल लोकसभा में पेश

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों में जबरदस्त टक्कर, 13 यात्री जिंदा जले, 60 घायल