इतिहास के आईने में बजट

Webdunia
कुछ पूर्व ‍वित्तमंत्रियों के बजट भाषण के मुख्य अंश
हम उस तीर्थयात्री की तरह महसूस कर रहे हैं, जो अपने थके हुए अंगों को खींच, घसीटकर अन्ततः पर्वत शिखर पर पहुँच जाता है और अपनी आँखों के आगे केवल और भी ऊँची-ऊँची पहाड़ियों को भी फैले हुए पाता है। -आरके षणमुखम चेट्टी
(1948-49 का बजट प्रस्तुत करते हुए)

एक वित्तमंत्री के लिए घाटों और अतिरिक्त करों के प्रस्तावों के साथ सदन में आना सुखद नहीं है, लेकिन एक वित्तमंत्री भी उसी तरह परिस्थितियों की पैदाइश होता है, जैसे कि कोई भी अन्य। ... मैंने हमेशा यह माना कि अंतिम विश्लेषण में एक सरकारी बजट एक मानवीय दस्तावेज होता है, इस दृष्टि से कि इसमें देशभर के करोड़ों स्त्री-पुरुषों की भावनाएँ और अनुभव तथा उनकी प्रतिक्रियाएँ समाहित रहती हैं। -जॉन मथाई
(1949-50 और 50-51 का बजट प्रस्तुत करते हुए)

हमें यह मानना चाहिए कि हमारी सफलता स्वयं हमारे ऊपर निर्भर करती है... हमारी शक्ति और हमारे विवेक पर, हमारी एकता और हमारे आपसी सहयोग पर, हमारे उन लोगों की भावना पर जिनकी सेवा का अवसर हमें मिला हुआ है। -जवाहरलाल नेहरू
(58-59 का बजट पेश करते हुए)

यदि हम सिर्फ किसी तात्कालिक लाभ के लिए विकास की मौजूदा रफ्तार को कम हो जाने देते हैं, तो हम आने वाले समय के लिए विकास की तीव्र गति से होने वाले संचीय लाभों से हमेशा के लिए वंचित हो जाएँगे। यदि विकास की जरूरतें अनिवार्य हैं, तो सामाजिक कल्याण के कुछ चुनिंदा उपायों की जरूरत भी अनिवार्य है। वित्त व्यवस्था को आमदनी, खपत और सम्पत्ति के समानता के लक्ष्य को अधिकाधिक पूरा करना चाहिए, संसाधनों की किसी तात्कालिक जरूरत के बावजूद। -इंदिरा गाँधी
(70-71 का बजट पेश करते हुए)

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा