Festival Posters

बजट 2002-03 : ‍मुख्य बिंदु

वित्तमंत्री के बजट भाषण के मुख्‍य बिन्दु

Webdunia
- व्यक्तिगत आयकर की दरों में कोई परिवर्तन नहीं।
- रक्षा आवंटन 65 हजार करोड़ रु. का।
- राजसहायता में अगले 3 से 5 वर्ष में और कमी की जाएगी।
- सरकारी ब्याज दरों में आधा प्रश कमी।
- मार्च 2002 से 12200 सरकारी पद कम होंगे।
- सेलफोन, पेजर को सीमा शुल्क से छूट, परंतु मूल शुल्क दुगुना कर 10 प्रश किया।
- सीमेंट और क्लिंकर पर सीमा शुल्क घटा।
- होटलों को सेवाकर से एक साल और छूट मिली, पर सेवाकर का दायरा बढ़ाया।
- 2004-2005 से सीमा शुल्क की केवल दो दरें होंगी।
- पेट्रोल 1 रु., डीजल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता।
- निजी कंपनियों को पेट्रोलियम उत्पाद बेचने की अनुमति मिलेगी।
- शकर की कीमतें घटेंगी।
- उर्वरकों की कीमतें 5 प्रश बढ़ीं।
- रसोई गैस 40 रु. प्रति सिलेंडर व सार्वजनिक वितरण प्रणाली का घासलेट 1.50 रु. प्रति लीटर महँगा।
- कृषि बीमा के लिए नया निगम।
- छोटे किसानों के लिए विशेष योजना।
- आवास ऋण पर ब्याज दरें घटेंगी।
- नई ब्याज रियायत योजना शुरू होगी।
- अनिवासी भारतीयों के लिए कुछ लाभकारी योजनाएँ।
- डाक की दरों में मामूली बढ़ोतरी।
- राष्ट्रीय सुरक्षा खर्च वहन करने के लिए 60 हजार रु. तक की आय वालों तथा अविभाजित हिन्दू परिवारों को छोड़कर अन्य करदाताओं पर 5 प्रश अधिभार।
- गुजरात भूकम्प के लिए लगाया गया 2 प्रश अधिभार समाप्त।
- कंपनी कर की दरों में कोई परिवर्तन नहीं।
- सीमा शुल्क की उच्चतम दर 35 प्रश से घटाकर 30 प्रश।
- 1000 करोड़ रु. के आधारभूत संरचना कोष का गठन।
- 500 करोड़ रु. से शहरी सुधार प्रोत्साहन कोष का गठन।

- आयकरदाताओं को इंटरनेट के माध्यम से जानकारी व फॉर्म उपलब्ध कराने की संपर्क नामक नई योजना। इंटरनेट के माध्यम से विवरणियाँ तैयार हो सकेंगी।

- सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों पर शून्य शुल्क प्रणाली वर्ष 2005 से प्रभावी।
- अगले वित्त वर्ष में सीमा शुल्कों से 2200 करोड़ रु. तथा उत्पाद शुल्कों से 6700 करोड़ रु. प्राप्त होंगे।
- पूर्वोत्तर की तेल रिफाइनरियों पर उत्पाद शुल्क कम होगा।
- कपड़ा क्षत्र के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज।

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत की कीमत पर पाकिस्तान से दोस्ती नहीं, अमेरिका ने आतंकी देश को दिखाया आईना

SIR की देशभर में कब होगी शुरुआत, चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगा खुलासा

JDU ने विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को फिर दिखाया पार्टी के बाहर का रास्ता

पाकिस्‍तान ने सलमान खान को बताया आतंकी, जा‍निए क्‍या है बौखलाहट की वजह

झारखंड के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 7 बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमित खून

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी? क्या प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर

प्रेग्‍नेंट है AI Minister डिएला, 83 बच्चों को देंगी जन्‍म, अल्बानिया के PM के बयान से पूरी दुनिया में हड़कंप

ग़ाज़ा : फिलिस्तीनी आबादी ने झेली है 'अकल्पनीय पीड़ा', आपात आश्रय व्यवस्था के लिए प्रयास

ATM से कैसे निकलेगी EPF की राशि, इससे क्या होगा मेंबर्स को फायदा

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती