आम बजट के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु (Union Budget IMP points)

(वेबदुनिया डेस्क)

Webdunia
भारत के संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार आम बजट देश का सालभर का वित्तीय लेखा-जोखा है, जो प्रतिवर्ष फरवरी के अंतिम कार्यदिवस पर भारत के वित्तमंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है। 

पेश हैं आम बजट के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु-

*भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आरके शंमुखम चेट्‍टी द्वारा पेश किया गया था।

*मोरारजी देसाई ने वित्तमंत्री के तौर पर 10 बार बजट पेश किया है। यह भारत के किसी भी वित्तमंत्री द्वारा सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।

*पूर्व वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने 7 बार आम बजट पेश किया है।

*1950 में बजट लीक हो गया था। तब यह राष्ट्रपति भवन में छपता था।

*मोरारजी देसाई ने 29 फरवरी 1964 और 1968 को बजट पेश किया। वे भारत के एकमात्र वित्तमंत्री हैं, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर बजट पेश किया।

*भारत के इतिहास में अब तक केवल एक ही महिला वित्तमंत्री हुई हैं। इंदिरा गांधी। प्रणब मुखर्जी पहले राज्यसभा सदस्य हैं, जो वित्तमंत्री बने।

*राजीव गांधी भारत के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने संसद में बजट पेश किया। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ऐसा किया था।

*सन् 2000 तक बजट फरवरी माह के अंतिम कार्यदिवस को शाम 5 बजे पेश किया जाता था, लेकिन 2001 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने पर वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने ब्रिटिश समय पर आधारित यह परंपरा तोड़ी और तब से बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

ईरानी यूरेनियम बना पहेली, डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना है दम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

DOT: मोबाइल नंबर के जरिए धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, नंबर चेक करने वाला नया सिस्टम लाएगा दूरसंचार विभाग