Hanuman Chalisa

सब्सिडी खर्च 10 प्रतिशत कम होने का अनुमान

Webdunia
शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (21:27 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोलियम सब्सिडी में भारी कमी के चलते खाद्य, उर्वरक व पेट्रोलियम की सब्सिडी वित्त वर्ष 2015-16 में 10 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 2.27 लाख करोड़ रुपए रहेगी।

संसद में शनिवार को पेश आम बजट के अनुसार खाद्य, पेट्रोलियम व उर्वरक सब्सिडी बिजली 2015-16 में 2,27,387.56 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

वित्त वर्ष 2014-15 के संशोधित अनुमानों के अनुसार सब्सिडी खर्च 2,53,913.12 करोड़ रुपए रहा।

सरकार ने अगले वित्त वर्ष में खाद्य सब्सिडी के लिए 1,24,419 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जबकि मौजूदा वित्त वर्ष इसका संशोधित अनुमान 1,22,675.81 करोड़ रुपए है। कुल खाद्य सब्सिडी में से 65000 करोड़ रुपए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून एनएफएसए के कार्यान्वयन के लिए हैं।

वहीं अगले वित्त वर्ष में उर्वरक सब्सिडी 72,968.56 करोड़ रुपए रहेगी जो कि इस साल में 70,967.31 करोड़ रुपए अनुमानित है।

उर्वरक सब्सिडी में सरकार ने घरेलू यूरिया के लिए 38,300 करोड़ रुपए, आयातित यूरिय के लिए 12,300 करोड़ रुपए व पीएंडके उर्वरकों के लिए 22,468.56 करोड़ रुपए आंवटित किए गए हैं।

पेट्रोलियम सब्सिडी को 2015-16 के लिए घटाकर 30,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है जो कि मौजूदा वित्त वर्ष में अनुमानित 60,270 करोड़ रुपए है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार