Hanuman Chalisa

राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान

Webdunia
सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (15:53 IST)
नई दिल्ली। आर्थिक वृद्धि एवं वित्तीय प्रबंधन में संतुलन को लेकर जारी चर्चा के बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली राजकोषीय सुदृढ़ीकरण के तय रास्ते पर डटे रहे। वर्ष 2016-17 के बजट में उन्होंने राजकोषीय घाटे को 3.5 प्रतिशत पर रखे जाने का प्रस्ताव किया है।
 
उन्होंने यह भी कहा है कि विकास एजेंडे के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और राजकोषीय जवाबदेही और बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की जाएगी। राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 3.9 प्रतिशत अनुमानित है जिसे अगले वित्त वर्ष में कम कर 3.5 प्रतिशत पर लाया जाएगा।
 
जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि ऐसा करते समय मैंने यह सुनिश्चित किया है कि विकास एजेंडे के साथ कोई समझौता नहीं हो। अगले वित्त वर्ष में कुल सरकारी खर्च 19.78 लाख करोड़ रुपए होगा। इसमें 5.50 लाख करोड़ रुपए योजना व्यय तथा अन्य 14.28 लाख करोड़ रुपए गैर-योजना व्यय में खर्च होंगे। चालू वित्त वर्ष में राजस्व घाटा बेहतर रहने का अनुमान है और यह जीडीपी का 2.5 प्रतिशत रह सकता है जबकि बजटीय लक्ष्य 2.8 प्रतिशत था।
 
जेटली ने आगे कहा कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता तथा उतार-चढ़ाव को देखते हुए एफआरबीएम कानून की समीक्षा के लिए समय आ गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि एफआरबीएम के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की जाएगी। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार योजना एवं गैर-योजना व्यय के बीच अंतर को समाप्त करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी। पिछले साल जेटली ने सार्वजनिक निवेश बढ़ाकर बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए राजकोषीय मजबूती की रूपरेखा के क्रियान्वयन में विलंब किया।
 
पिछले बजट में घोषित राजकोषीय घाटे की रूपरेखा के तहत चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा कम करके 3.9 प्रतिशत तथा 2016-17 में 3.5 प्रतिशत पर लाया जाएगा। घाटे को 2017-18 में कम कर 3.0 प्रतिशत पर लाने की रूपरेखा तय की गई है। 
 
इससे पहले राजकोषीय मजबूती के लिए पूर्व निर्धारित योजना के तहत वर्ष 2016-17 तक ही घाटे को कम कर 3.0 प्रतिशत तक लाया जाना था। नए कार्यक्रम में यह अवधि 2017-18 कर दी गई। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 12 साल : CM मोहन यादव बोले- सेवा, सुशासन और संकल्प से लिखा नए भारत का स्वर्णिम अध्याय

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन

MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम

साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग, प्रशिक्षु अधिकारियों ने UPSIFS में सीखी फॉरेंसिक जांच की आधुनिक तकनीकें

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव: योगी सरकार लाएगी पारदर्शी और टेक्नोलॉजी आधारित नई व्यवस्था