Hanuman Chalisa

सांसद ई. अहमद का निधन, क्या आज संसद में पेश होगा बजट?

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (08:40 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता और सांसद ई. अहमद का दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात निधन हो गया। अहमद के निधन के बाद इस बात को लेकर संदेह गहरा गया है कि क्या आज सदन में बजट पेश किया जाएगा?
उल्लेखनीय है कि सदन की परंपरा रही है कि सांसद के निधन के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी जाती है हालांकि इसे लेकर कानून नहीं है।
 
सूत्रों ने कहा कि आज अहमद को श्रद्धांजलि देने के बाद पहले सदन में बजट पेश किया जाएगा और उसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित की जाएगी।
 
लोकसभा स्पीकर के सामने एक विकल्प यह भी है कि दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि देने के बाद आज बजट को टाल दिया जाए और संसद की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी जाए। 
 
वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि चूंकि संसद के वरिष्ठ सदस्य का निधन हो गया है इसलिए पूरी संभावना है कि बजट एक दिन के लिए टल सकता है, हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि ये फैसला लोकसभा स्पीकर को लेना है।

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

CM मोहन यादव ने कुकरू में किया योगाभ्यास, रुद्राक्ष का रोपा पौधा, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

यमुना प्राधिकरण बना हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब: ₹15,000 करोड़ के निवेश से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

राम मंदिर चंदा चोरी केस में बड़ा एक्शन: 8 आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे, ₹80 लाख कैश बरामद

मानसून ने पकड़ी रफ्तार : IMD का अलर्ट, 28 जून को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

अगला लेख