Hanuman Chalisa

बजट निराशाजनक और उद्देश्यहीन : चिदंबरम

Webdunia
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बजट को बेहद निराशाजनक, दिशाहीन और उद्देश्यविहीन बताते हुए  गुरुवार को कहा कि इसमें रोजगार बढ़ाने, किसानों तथा गरीबों के उत्थान की कोई योजना नहीं  है और नोटबंदी के भयंकर निर्णय के बाद अर्थव्यस्था की हालत खस्ता हो गई है। 
पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने राज्यसभा में वर्ष 2016-17 के बजट  पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं तथा सब्सिडी के आंकड़ों पर गौर  किया जाए तो पता चलता है कि सरकार युवाओं, गरीबों, किसानों और छोटे तथा मझौले  उद्यमों के लिए केवल खोखले वादे कर रही है और बजट में इनके लिए कुछ भी ठोस नहीं  किया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि बजट में इन वर्गों को फायदा पहुंचाने की कोई योजना नहीं दी गई है, न ही  इसमें निजी निवेश आकर्षित करने की कोई बात कही गई है। किसानों की आय दोगुना करने  की बात कहने वाली सरकार के बजट में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र ही नहीं  किया गया है। 
 
नोटबंदी को वर्ष 2016 का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे काला धन और  भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के बजाए भ्रष्टाचार और काला धन दोनों बढ़े हैं। नोटबंदी को पूरी  तरह निरर्थक कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे एक भी उद्देश्य पूरा नहीं हुआ और यह  इस कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है कि 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया।' (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

तालाबों को निगल गए भू-माफिया, बूंद-बूंद को तरसा इंदौर, क्या नर्मदा का चौथा चरण बचा पाएगा शहर?

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

इंडिगो-एयर इंडिया ने रद्द कीं सैकड़ों उड़ानें, मारुति और हुंडई की कारें भी जून से होंगी महंगी!

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

अगला लेख