Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition हुए पेश, जानिए क्या है बदलाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahindra Bolero

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 14 मई 2025 (19:55 IST)
महिन्द्रा ने Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition को मार्केट में पेश कर दिया है। पिछले मॉडल्स की तुलना में इनमें किसी भी तरह के मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। यह महिन्द्रा के टॉप मॉडल्स हैं। इनकी कीमत पुराने मॉडल्स की तुलना में अधिक हो सकती है। Mahindra Bolero की एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख से लेकर 10.91 लाख रुपए तक और Bolero Neo की एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख से लेकर 12.15 लाख रुपए के बीच है।
 
बोल्ड एडिशन में हल्के बदलाव 
Bolero के बोल्ड एडिशन के इंटीरियर में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसके डैशबोर्ड डिजाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। अब दोनों ही गाड़ियों में ऑल-ब्लैक थीम दिया गया है। सीटों को ब्लैक अपहोल्स्ट्री में पेश किया गया है, जिसमें लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील है। बोल्ड एडिशन में नए नेक पिलो और सीटबेल्ट कवर भी दिए गए हैं, जो मानक वैरिएंट के थोड़े ज्यादा शानदार दिखाई देते हैं।
 
क्या हुए बदलाव  
Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition में डिजाइन में हल्के बदलाव देखने के लिए मिले हैं। इनका सिल्हूट और अनुपात उनके मानक समकक्षों के अनुरूप है। इनमें फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप सराउंड, स्पेयर व्हील कवर और रियर एयर वेंट को डार्क क्रोम डिटेलिंग दी गई है। दोनों ही गाड़ियों में टेलगेट और रियर फेंडर पर 'बोल्ड एडिशन' बैजिंग दी गई है, जो इसे मानक मॉडल से अलग बनाती है।
 
बोल्ड एडिशन में किसी भी तरह का मैकेनिकल अपडेट नहीं किया गया है। बोलेरो में 1.5-लीटर डीजल मोटर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 74.9bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बोलेरो नियो में 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 98.5 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आती है। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, लखनऊ और कानपुर के चिड़ियाघर भी किए बंद