Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

Advertiesment
Tata Sierra
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी मशहूर SUV सिएरा (Sierra) की वापसी का ऐलान किया है। करीब 35 साल बाद यह दिग्गज मॉडल फिर से भारतीय सड़कों पर नजर आने वाला है। पहली बार 1991 में लॉन्च हुई सिएरा ने भारतीयों को लाइफस्टाइल SUV की नई सोच से परिचित कराया था।
ALSO READ: Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें
अब 2025 में इसका नया अवतार पेश किया जाएगा, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक युग के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह लॉन्च न केवल पुराने फैंस के लिए नॉस्टेल्जिक पल है, बल्कि टाटा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन की दिशा में एक और बड़ा कदम भी है।
 
सिएरा इस साल के अंत तक टाटा की EV लाइनअप में शामिल हो जाएगी। टाटा का कहना है कि इसका डिजाइन अर्बन वर्सेटिलिटी और आउटडोर फ्रीडम के संतुलन पर आधारित है। मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इस मॉडल में पहली बार साउंडबार सिस्टम जोड़ा जा रहा है जो किसी भी टाटा कार में अब तक नहीं देखा गया फीचर है। 
पुरानी पहचान बरकरार
नई सिएरा में पुराने मॉडल की पहचान उसका आकर्षक सिल्हूट को बरकरार रखा गया है, लेकिन अब इसे ज्यादा मॉडर्न और एडवेंचरस लुक दिया गया है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतरीन रहेगी। कार के इंटीरियर में लाउंज-स्टाइल सीटिंग,  एंड-टू-एंड डिजिटल डैशबोर्ड स्क्रीन और Panoromax ग्लास रूफ दी गई है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और व्यू दोनों शानदार हो जाते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी