जरूरी है सेल्फ एनालिसिस

Webdunia
मंगलवार, 15 मई 2012 (14:31 IST)
FILE
वक्त के साथ, आगे बढ़ने के लिए हरदम दौड़ता आदमी। जो कई बार इतनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ना चाहता है कि रास्ते में होने वाले अनुभवों को नज़रअंदाज़ कर देता है। सफलता की ऊंची सीढ़ी पर चढ़ते हुए जरा कुछ देर ठहरकर अपना आत्म निरीक्षण (सेल्फ एनालिसिस) भी करें और जीवन की कसौटी पर भी स्वयं को कसें, तभी असली ऊंचाइयों को छू सकेंगे।

सेल्फ एनालिसिस करने के लिए ये बातें अपनाएं।


खुद का आकलन कीजिए- बच्चों के पार्क में रेल होती है, वृत्ताकार पटरियों पर दौड़ती हुई। दिनभर में भले ही यह बीसियों चक्कर लगा ले पर पहुंच कहीं नहीं पाती। इसीलिए आंखे बंद करके चलते (या दौड़ते) रहना बेमानी है। सही तरीके से आगे बढ़ने के लिए रुकना और यह देखना लाजमी है कि हम अब तक कितना चल पाए हैं और कितने वक्त में।

खुद की खबर नहीं- खुद को खुद के बांटों से, खुद ही के तराजू में तौलने की कवायद है आत्मनिरीक्षण। 'इंट्रोस्पेक्शन' इसका अंग्रेजी पर्याय कहा जा सकता है। हम सबके भीतर पसरी है, हमारे ही द्वारा रची गई दुनिया। इसी भीतरी दुनिया को बिसराकर, हम बाहरी दुनिया को कंठस्थ करते रहते हैं।

आज का इंसान 'इनसाइक्लोपीडिया' हो जाने की जुगत में हैं, पर विरोधाभास यह कि हमें अपना ही पूरा-पूरा ज्ञान नहीं। यही अज्ञान दुखों की नींव है।

मन का लेखा जोखा- हर मन में है एक बहीखाता, जो विचारों का लेखा जोखा है। इसके पहले पन्नों पर है- हल्दी का सातिया। इसमें दर्ज हैं- हमारे नकद-उधार, नफे-नुकसान, मूल-सूद, भूल-चूक, लेनी-देनी...। जिंदगी के अगले कारोबार में फायदे के लिए पलटने होने इस बहीखाते के पिछले पन्नो, गिननी होगी अब तक के कारोबार में कमाई गई (या गँवाई गई) रकम।

विचारों की 'सुनामी' लहरें- खुद को आंकने की प्रक्रिया का पहला पड़ाव है- फुर्सत। न हो तो निकालिए। फिर अपने बिस्तर पर, छत पर, आज ही बैठ जाइए अपना आत्म निरीक्षण करने। गरज यह कि जगह खामोश हो। अब आँखें बंद कीजिए और अपने भीतर उतर जाइए धीरे धीरे।

आपको विचारों का एक तालाब दिखाई दे रहा है- शांत। इसके पानी में कोई हलचल नहीं। पास ही पड़ा ढेला उठाइए और फेंक दीजिए पूरी ताकत से पानी में। पानी में तरंगें उठने लगी हैं- विचारों की सुनामी लहरें। इस तूफान को उठने दीजिए। डुबो दीजिए सब विचारों को इसमें। यह खुद का विध्वंस रचने जैसा है। आखिर प्रलय जरूरी है पुनर्निर्माण के लिए।

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा