जापान का जज्‍बा!

Webdunia
- अनुराग तागड़े

जापानी लोगों के दर्द को दुनियाभर ने देखा और सभी ने अपनी और से सहानुभूति भी प्रकट की! यह घटना ही इतनी बड़ी है, जिसने दुनिया को हिलाकर रख दिया। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद कोई भी देश भीतर तक हिल जाता! पर, यहीं जापानी लोग अन्य लोगों से भिन्न हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी जापानी सरकार और खासतौर पर जापानी लोगों ने धैर्य नहीं खोया।


ND


खाने के सामान और पीने के पानी की कमी थी, परंतु कहीं पर भी लूट-खसोट की बात सामने नहीं आई! अपने स्वाभिमान को बरकरार रख जापानी एक-दूसरे की मदद करते रहे और रोजमर्रा के जीवन में दुर्घटना के पहले जो अनुशासन था, उसी को उन्होंने दुर्घटना के बाद भी रखा।

कई बड़े स्टोर्स के बाहर लंबी लाइन लगी थी। लोगों ने घंटों अपनी बारी आने का इंतजार कर सामान खरीदा। इतना ही नहीं जापान ने किसी विदेशी सहायता की आस नहीं रखकर स्वयं ही सबकुछ करने की बात की। अंतरराष्ट्रीय दबाव आने पर ही उसने सहायता के लिए हामी भरी।

दरअसल, जापान के लोगों से कई बातें सीखने जैसी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है उनका इतनी बड़ी घटना को लेकर जो दृष्टिकोण था, वह काबिलेतारीफ है। किसी भी व्यक्ति ने मीडिया के समक्ष यह रोना नहीं रोया कि वे इतने दिनों से भूखे हैं या उन्हें किसी की सहायता चाहिए या सरकार ने हमारी कोई मदद नहीं की!

इसे हम अपनी सामान्य जिंदगी से जोड़कर देखें तब कई बातें सीखने योग्य नजर आएँगी। ट्रैफिक के नियम हो या फिर स्वयं को अनुशासित करना हो, हम जब कोई काम गले तक आ जाता है तभी जागते हैं। अगर किसी कंपनी का इंटरव्यू कॉल आता है तब हम बायोडाटा बनाने की बात करते हैं। हम सार्वजनिक जीवन में भी अनुशासित रहना पसंद नहीं करते। ट्रैफिक नियम तोड़ने से लेकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने में भी पीछे नहीं रहते।

ND


जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर अमेरिका के परमाणु हमले के बाद भी इस देश ने हार नहीं मानी, बल्कि पुनः अपनी मेहनत के बल पर जापान ने विश्व में अपना सिक्का जमाया। किसी भी समाज के आगे बढ़ने में लोगों की ही भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

जापानियों ने जो जज्बा और जोश परमाणु हमले के बाद दिखाया था, वैसा ही वे फिर दिखाने का माद्दा रखते हैं। अब तो टेक्नोलॉजी के बल पर वे पुनः अपने आपको यथास्थिति में ला सकते हैं। दोस्तों जापानी लोगों से जिंदगी का अनुशासन और काम के प्रति ईमानदारी सीखने जैसी है। वे जिस लगन से काम करते हैं और पूर्णता के साथ करते हैं वह देखने लायक और ग्राह्य करने लायक है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

सिविल सेवा परीक्षा आवेदन के लिए आयु और कोटा संबंधी दस्तावेज जमा करना हुआ अनिवार्य

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

Astro Tips For Exams: परीक्षा में चाहते हैं सफलता, तो आजमाएं ये 5 ज्योतिषीय उपाय

भारतीय वायुसेना (अग्निवीर) के लिए ऑनलाइन पंजीयन 7 जनवरी से