वि‍लपॉवर डॉट कॉम

Webdunia
- अनुराग तागड़े

ND
कितना अच्छा होता कि वि‍लपॉवर की कोई वेबसाइट होती जिस पर जाकर रजिस्टर्ड करने पर आपकी वि‍लपॉवर में भी इजाफा होता। पर ऐसा हो नहीं सकता और होना भी नहीं चाहिए।

वि‍लपॉवर के दम पर क्या नहीं हो सकता इसका उदाहरण हम सभी हैं, क्योंकि प्रत्येक की जिंदगी में ऐसा क्षण आता है जब लगता है कि अब जिंदगी में आगे बढ़ा नहीं जा सकता फिर चाहे वह करियर की बात हो या अन्य परिस्थितियाँ परंतु सभी इस स्थिति से आगे बढ़ते हैं और यह आगे बढ़ना वि‍लपॉवर पर ही तो निर्भर है।

वि‍लपॉवर का न कोई दायरा है न कोई सीमा है, पर है वह प्रत्येक व्यक्ति में मौजूद। हम परिस्थितियों से हारकर घुटने टेक देने की स्थिति में होते हैं, पर इन परिस्थितियों से लड़ने का माद्दा हमें इच्छाशक्ति के माध्यम से ही मिलता है। 'इच्छा' और 'शक्ति' इन दो शब्दों से बना 'वि‍लपॉवर' मनुष्य के भीतर एक अलग ही अलख जगाती है।

वह असफलता को भगाने के लिए प्रेरित करती है और सफलता का दामन छूने के लिए सुबह से शाम तक मेहनत करने का संदेशा देती है। वि‍लपॉवर सेल्‍फ मॉटि‍वेटे ड है और सेल्‍फ डि‍सि‍प्‍लि‍न्‍ ड है। यही कारण है कि व्यक्ति खुद की इच्छा के बगैर इस शक्ति को न तो ओढ़ सकता है और न ही इसके अन्य स्वरूप बना सकता है।

वि‍लपॉवर अटल होती है और सच्ची होती है, पर समस्या एक ही है प्रत्येक व्यक्ति वि‍लपॉवर स्वयं में नहीं जगा पाता। इसके कारण भिन्न हो सकते हैं। बिरले व्यक्ति ही होते हैं, जो असफलता के मुहाने पर जाकर सेल्‍फ एस्‍टि‍मेशन करते हैं औ र खुद के भीतर छुपी वि‍लपॉवर को जागृत कर सफलता प्राप्त करते हैं।

दोस्तो, क्या कभी आपने सोचा कि स्वयं में वि‍लपॉवर को जगाने की प्रोसेस प्रक्रिया क्या है और यह कैसी होती है।

कभी इस बात का विचार जरूर करें कि जब भी आपको असफलता का सामना करना पड़ा था तब आपका व्यवहार और आपके मन में आ रहे विचार कैसे थे। असफलता प्राप्ति के बाद भी क्या मन में सकारात्मक विचार आ रहे थे या फिर आपने व्यवस्था से लेकर परिस्थितियों को कोसना आरंभ कर दिया था या फिर 'कोई बात नहीं मैं फिर मेहनत करूँगा' से लेकर सकारात्मक विचार आपके मन में आए थे।

दोस्तो, कही न कहीं पॉजि‍टि‍व एटि‍ट्यूड से इच्छाशक्ति का रिश्ता जरूर है। बात जायज भी है। नेगेटि‍व विचारों के सहारे वि‍लपॉवर को आपने ओढ़ने का प्रयत्न भी किया, तब परिणाम कहीं न कहीं नकरात्मक ही मिलेंगे। वि‍लपॉवर के सहारे व्यक्ति न केवल हिमालय जैसी विपदा से पार पा सकता है वरन स्वयं को नर से नारायण भी बना सकता है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

सिविल सेवा परीक्षा आवेदन के लिए आयु और कोटा संबंधी दस्तावेज जमा करना हुआ अनिवार्य