बायो-टेक्नोलॉजी क्‍या है?

मार्गदर्शन

Webdunia
- जयंतीलाल भंडारी
WDWD
बायो-टेक्नोलॉजी के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है? इससे संबंधित पाठ्यक्रम कहाँ उपलब्ध हैं?

- नीलम गुप्ता, निवाली (बड़वानी)

बायो-टेक्नोलॉजी यानी जैव प्रौद्योगिकी वह तकनीक है जिसमें जीवधारियों या जीवधारियों से प्राप्त होने वाले पदार्थों का उपयोग करके उत्पादों का निर्माण या उनमें सुधार का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत अनेक क्षेत्र सम्मिलित हैं, जैसे स्वास्थ्य और चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, उद्योग और पर्यावरण आदि। बायो-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर की उजली संभावनाएँ हैं। बायो-टेक्नोलॉजी के विभिन्न पाठ्यक्रम इन प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं उनसे मान्यता प्राप्त कई महाविद्यालयों में उपलब्ध हैं : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली/ पुणे विश्वविद्यालय, पुणे।

क्या 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया जा सकता है? होटल मैनेजमेंट का कोर्स भोपाल में कहाँ उपलब्ध है?

- महेन्द्र डामोर, बैरसिया (भोपाल)।

होटल मैनेजमेंट के रोजगारोन्मुखी तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला 12वीं के बाद लिया जा सकता है। भोपाल में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है : फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, मॉडल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कैम्पस, गोविन्दपुरा, भोपाल।

सुगंध चिकित्सा से संबंधित कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

- विजय राणा, आरंग (रायपुर)।

सुगंध चिकित्सा से संबंधित कोर्स इन संस्थानों से किया जा सकता है : सुगंध और स्वाद विकास केंद्र, मार्कंड नगर, कन्नौज, उत्तरप्रदेश/ केलर एजुकेशन ट्रस्ट, मुंबई/ शहनाज हुसैन स्कूल ऑफ ब्यूटी, नई दिल्ली।

एग्रीकल्चर मैटीरियोलॉजी का पाठ्यक्रम कहाँ उपलब्ध है?

- समीर शर्मा, पवई (पन्ना)

एग्रीकल्चर मैटीरियोलॉजी का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर/ इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर/ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब)।

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश जेल विभाग के अंतर्गत प्रहरी के पदों की भर्ती हेतु होने वाली चयन परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएँगे? इस प्रकार के प्रश्नों की तैयारी हेतु मॉडल प्रश्न किस पत्रिका में देखे जा सकते हैं?

- विद्या राजपूत, धरमपुरी (धार)
- अजेन्द्र तिवारी, देपालपुर (इंदौर)।

मध्यप्रदेश जेल विभाग के अंतर्गत प्रहरी पदों पर भर्ती हेतु होने वाली चयन परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अँगरेजी तथा सामान्य गणित के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। इस प्रकार के प्रश्नों की तैयारी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका "प्रतियोगिता निर्देशिका" का अगस्त-2009 अंक देखें।

ऑटोमोबाइल डिजाइनिंग का कोर्स करने हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

- दीपक वर्मा, कटनी।

ऑटोमोबाइल डिजाइनिंग के कोर्स में प्रवेश हेतु 12वीं कक्षा गणित एवं भौतिकी के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सेना में धर्म शिक्षक बनने हेतु आयु सीमा क्या निर्धारित है?

- बनवारी सोनी, जबलपुर।

भारतीय सेना में धर्म शिक्षक बनने हेतु आयु सीमा 27 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

बाजार अनुसंधानकर्ता का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

- बरखा राठौ़ड़, इंदौर।

बाजार अनुसंधान के क्षेत्र में कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं : नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ सेल्स, साउथ एक्सटेंशन, पार्ट-2, नई दिल्ली/ एपीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मार्केटिंग, द्वारिका, नई दिल्ली।

टेलीविजन लेखन में पीजी डिप्लोमा कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

- सागर, छाब़ड़ा, इंदौर।

यह कोर्स इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र, तीसरी मंजिल, साँची कॉम्प्लेक्स, शिवाजी नगर, भोपाल से किया जा सकता है।

जर्मन भाषा कहाँ से सीखी जा सकती है?

- गीतांजलि वाजपेयी, देवास।

जर्मन भाषा से संबंधित कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी/ उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर।

मध्यप्रदेश में जूते-चप्पल निर्माण का प्रशिक्षण कहाँ से प्राप्त किया जा सकता है?

- अनिल यादव, रायसेन।

जूते-चप्पल (फुटवेयर) के निर्माण के प्रशिक्षण के लिए मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम, हमीदिया रोड, भोपाल से संपर्क करें।

एमबीए इन एग्रीबिजनेस कोर्स किस संस्थान में उपलब्ध है?

- वर्षा दादोरिया, बिलासपुर।

एमबीए इन एग्रीबिजनेस कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है : भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद व लखनऊ/ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी।

Show comments

Congress 4th List : दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया 16 उम्मीदवारों का ऐलान, पटेल नगर से कृष्णा तीरथ मैदान में, देखें किसे कहां से मिला टिकट

जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट

स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी के मामले में किशोर छात्र गिरफ्तार, NGO जांच के दायरे में

महाकुंभ में अरबपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स उर्फ कमला, गुरु कैलाशानंद भी हैं इनके प्रशंसक

BJP का आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, कालकाजी सीट से नामांकन वापस लेने को कहा

भारतीय वायुसेना (अग्निवीर) के लिए ऑनलाइन पंजीयन 7 जनवरी से

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, जानें ताजा भाव

मेडिकल सीटें खाली नहीं रह सकतीं, सिफारिशों पर विचार करें, SC ने केंद्र को दिए निर्देश

भारत का वो शहर जहाँ हैं 11 युनिवर्सिटी, जानिए कौन सा शहर कहलाता है भारत का ज्ञान गढ़

भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गूगल और NCERT की साझेदारी: यूट्यूब पर 29 भाषाओं में कंटेंट होगा उपलब्ध