पेटेंट लॉ में पेटेंट कराएं कैरियर

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
FILE
लॉ विषय में करियर की संभावनाएं बढ़ने लगी हैं। लॉ में कई करियर क्षेत्र है जिसमें विशेषज्ञता हासिल कर करियर बनाया जा सकता है जैसे साइबर लॉ, कॉर्पोरेट लॉ आदि। लॉ में एक और क्षेत्र है जिसमें विशेषज्ञता हासिल कर करियर बनाया जा सकता है। वह है पेटेंट लॉ।

पेटेंट लॉ में करियर की अपार संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र तेजी संभावनाओं वाले क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसमें अच्‍छे वेतन के साथ प्रतिष्ठित पद भी प्राप्त हो सकता है।

क्या होता है पेटेंट- किसी भी प्रोडक्ट के निर्माण या किसी खोज से बनने वाले उत्पाद पर एकाधिकार दिया जाता है, ऐसी व्यवस्था को पेटेंट कहा जाता है। पेटेंट होने के बाद कोई भी उस वस्तु को न तो बना सकता है और न बेच सकता है।

अगर वह वस्तु बनाता तो उसे इसके लिए लाइसेंस लेना पड़ेगा। इसके लिए उसे रॉयल्टी भी चुकानी पड़ेगी। हर देश में पेंटेट कार्यालय होते हैं। पहले हर देश ने पेटेंट अवधि अपने अनुसार तय की थी, लेकिन विश्व व्यापार संगठन ने इसे बीस वर्ष कर दिया है।

पेंटेट लॉ करियर के कई अवसर हैं। इसमें आप पेटेंट एटॉर्नी बनकर भी करियर बना सकते हैं। पेटेंट एटॉर्नी बनने के लिए एलएलबी की डिग्री की आवश्यकता भी नहीं होती है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा को पास कर आप पेटेंट एटॉर्नी बन सकते हैं। इसके लिए उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

साइंस, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक या बायोलॉजी, केमेस्ट्री, फिजिक्स, कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक, मेडिसिन आदि के विषय के विद्यार्थी भी इस परीक्षा को दे सकते हैं। इस क्षेत्र में पेटेंट एजेंट और पेटेंट एडवोकेट बनकर भी करियर संवारा जा सकता है।

देश में कई इंस्टिट्‍यूट्‍स पेंटेट लॉ के कोर्सों का संचालन किया जाता है। इन कोर्सों के अंतर्गत पेंटेट कॉनून, कॉपीराइट कानून जैसे बौद्धिक संपदा कानून के पाठ्‍यक्रमों का अध्ययन कराया जाता है। इसके अतिरिक्त इंटरनेशन एकडेमीशियन, पेटेंट एजेंट और रेजिडेंट फैकल्टी जैसे इंटरनेशनल कोर्सों की जानकारी भी दी जाती है। आईआईटी खड़गपुर के राजीव गांधी स्कूल ऑफ बौद्धिक संपदा लॉ में तीन वर्षीय पूर्णकालीन आवासीय एलएलबी प्रोग्राम करवाया जाता है।

पेटेंट लॉ से संबंधित प्रमुख संस्थान हैं-
नेशनल लॉ इंस्टिटयूट यूनिवर्सिटी, भोपाल।
सिंबायोसिस सोसाइटी लॉ कॉलेज, पुणे।
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरीडिशियल साइंसेज, कोलकाता।
इंडियन लॉ सोसाइटी कॉलेज, पुणे।
नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद।
गर्वनमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई।

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता