लॉ के क्षेत्र में हैं कई विकल्प

Webdunia
ND
कानूनी जानकारों की जरूरत व्यक्ति और समाज को हमेशा से ही रही है। एक ओर कानून और इसके महत्व को लेकर अब आम लोग भी काफी जागरूक हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर समाज की जटिल होती प्रकृति ने कानून के कार्यक्षेत्र को और विस्तार दे दिया है। सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बदलते वक्त के साथ कानून के जानकारों की माँग निरंतर बढ़ती जा रही है।

आज प्रत्येक कंपनी हो या कोई और संस्था हो, अपने साथ कानूनी सलाहकार जरूर रखते हैं। बात किसी को नौकरी पर रखने की हो या उसे नौकरी से निकालने की हो या फिर कंपनी को नए प्रोजेक्ट डालना हो, कंपनियाँ अब बिना कानूनी राय के कोई भी काम नहीं करतीं। इतना ही नहीं, आजकल जनता अपने अधिकारों के लिए लड़ भी रही है।

फिर चाहे उन्हें कोर्ट के कितने भी चक्कर लगाना पड़े, वे जरूर अपने हक के लिए लड़ते हैं। इस कारण कानून के अच्छे जानकारों की जरूरत बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है। फिल्मी सितारों से आम व्यक्ति तक सभी अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण निर्णयों में कानूनी राय जरूर लेते हैं।

इसमें सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में जॉब के मौके मिल जाते हैं। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए इंडियन लीगल सर्विस या स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण करना होती है। इसके अलावा बैंकों तथा इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स व एक्साइज डिपार्टमेंट में भी जॉब के अवसर मिलते हैं।

इंडियन डिफेंस में भी इनकी जरूरत होती है। इसके लिए समय-समय पर रिक्तियाँ निकलती रहती हैं। विभिन्ना फर्मो में कंपनी सेके्रटरी के रूप में भी वकीलों की नियुक्ति होती है। इसके अलावा लीगल कंसल्टेंट, टीचर, कानूनी लेखक आदि के रूप में काम करने के मौके मिलते हैं। एनजीओ में भी कानूनी जानकारों की सेवाएँ ली जाती हैं।

एडवोकेट के रूप में प्रेक्टिस करते हुए हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक अपने भविष्य की रूपरेखा तय की जा सकती है। देश में लगातार कानूनविदों की माँग बढ़ती जा रही है और भविष्य में भी इनकी माँग बढ़ने की आशा है। इस कारण इस क्षेत्र में सुनहरे करियर की आशा की जा सकती है

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता