वास्तु शास्त्र में करियर की राहें

Webdunia
शुक्रवार, 4 मई 2012 (15:40 IST)
FILE
वास्तु शास्त्र भारतीय प्राचीन विद्या है। वेदों में वास्तु को स्थापत्य कला कहा गया है। इसमें किसी भी भवन निर्माण संबंधी नियमों का वर्णन मिलता है। वास्तु शास्त्र के द्वारा ऐसे भवन का निर्माण किया जाता है, जिससे उसमें निवास करने वाले व्यक्ति को प्रकृति की पोषणकारी शक्ति प्राप्त हो ताकि वह निरोगी रहते हुए बिना बाधा के सफलता प्राप्त कर सके। इसके अनुसार भवनों, मकानों का निर्माण किया जाता है।

वास्तु शास्त्र वर्तमान में एक अच्छे करियर विकल्प के रूप में उभर रहा है। आधुनिक युग के साथ इसने इंटीरियर डिजाइन का रूप ले लिया है। इसमें युवाओं के लिए काफी संभावनाएं बढ़ रही हैं। पिछले करीब एक दशक से वास्तु शास्‍त्रियों की मांग बढ़ने लगी है। बड़े कॉर्पोरेट्‍स हाउस, मल्टीप्लेक्स, मॉल, बड़े भवन आदि के निर्माणों में वास्तु शास्त्रियों की मदद ली जा रही है।

इससे इस क्षेत्र में भी युवाओं की करियर संभावनाएं बढ़ी हैं। वर्तमान में देश में वास्तु का पूर्ण ज्ञान रखने वाले वास्तु शास्त्रियों की कमी है। जो वास्तु शास्त्री हैं, उनके मार्गदर्शन से समृद्धि तो बढ़ रही है पर संस्कार विलुप्त हो रहे हैं। इसलिए आवश्यक है कि आज के युवा वास्तु का समग्र अध्ययन कर इस क्षेत्र में करियर बनाकर एक अच्छा वास्तु शास्त्री बनें।

उनके अनुसार वास्तु शास्त्र का यह तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है जिसकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। स्नातक में किसी भी विषय की पढ़ाई के साथ इस कोर्स को किया जा सकता है। प्रथम वर्ष में इसमें प्रमाण-पत्र दिया जाता है। दूसरे वर्ष में डिप्लोमा कोर्स होता है। तीसरे वर्ष में एडवांस ‍‍‍‍डिप्लोमा कोर्स होता है।

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता