डेंटिस्ट के रूप में बनाएं बेहतर करियर

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012 (16:13 IST)
FILE
देश विदेश में डेंटिस्ट की मांग लगातार बढ़ रही है। मेडिकल क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतर करिय विकल्प है। अगर आपकी रुचि दंत चिकित्सा विज्ञान में है और डेंटिस्ट बनना चाहते हैं तो इस क्षेत्र में करियर के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं।

डेंटिस्ट अपने मरीजों के मुख, दांत गम ओरल कैविटी जैसी समस्याओं का निदान करता है। लोग आज सुंदर चेहरे के साथ-साथ सुंदर दांत भी चाहते हैं। डेंटिस्ट कॉस्मेटिक डेंटल प्रक्रियाओं के द्वारा मरीजों के दांतों की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

कैसे बने- डेंटिस्ट बनने के फिजिक्स, केमेस्ट्री, और बॉयोलॉजी विषय के साथ 12वीं कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके बाद आपको चार वर्षीय बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री की पढ़ाई करनी होती है, जिसकी प्रवेश परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) आयोजित करता है।

इसके अलावा राज्य स्तर पर भी परीक्षाओं के माध्यम से बीडीएस में प्रवेश पाया जा सकता है। डिग्री हासिल करने के बाद एक साल की इंटर्नशिप होती है। बीडीएस ग्रेजुएट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के उत्तीर्ण करने के मेरिट के आधार पर डेंटल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

अवसर- वर्तमान में देश में डेंटल सर्जन सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों में बहुत मांग है।
सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों के अलावा रेलवे, रक्षा क्षेत्रों द्वारा संचालित अस्पतालों में डेंटिस्ट की नियुक्तियां करती हैं। इसके अलावा निजी क्लीनिक भी खोल सकते हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर बनें

JOBS : 2028 तक भारत में 18 लाख नई नौकरियां, क्या कहती हैं नई रिचर्स

NEET : याचिकाओं के स्थानांतरण को लेकर SC का रुख करेगी NTA

RBSE 10th Result : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट जारी, 93.03 फीसदी हुए पास, छात्राओं ने मारी बाजी

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 96 फीसदी से ज्‍यादा छात्र रहे सफल

More