मरीन इंजीनियरिंग में करियर

Webdunia
ND
ND
मरीन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर के अनेक विकल्प मौजूद हैं। आप इंडियन मर्चेंट नेवी, नौसेना, जहाज निर्माण कंपनियों तथा जहाजों का निरीक्षण करने वाली सोसाइटियों में नौकरिया ँ तलाश सकते हैं। इसके अलावा शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कई लीडिंग शिपिंग कंपनिया ँ भी मरीन इंजीनियरों की सेवाएँ लेती हैं। अगर आप विदेशों में भविष्य तलाशने वाले छात्र इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन द अमेरिकन ब्यूरो ऑफ शिपिंग में भी काम कर सकते हैं। वह फ्रेशर व ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों को नौकरी देते हैं। इसके अलावा फ्रांस और यूके में भी नौजवान मरी न इंजीनियरों की माँग बनी रहती है।

क्या कहती है रिपोर्ट:
चाइना शिप बिल्डिंग की इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक जहाज निर्माण उद्योग में पिछले साल की अपेक्षा ५२.२ प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार मरीन इंजीनियरों की मांग हमेशा बनी रहेगी। जिसका कारण दिनोदिन टेक्नोलॉजी का विस्तार और सस्ती जहाज यात्रा है।

वेतन:
इस क्षेत्र में प्रारंभिक रूप में भी काफी अच्छा वेतन पैकेज होता है। मर्चेंट नेवी में बतौर जूनियर इंजीनियर काम करने वाला व्यक्ति भी 25000 से 30000 रुपए प्रतिमाह आसानी से कमा सकता है। एक मरीन इंजीनियर शुरुआती स्तर पर भी ७.५ से १० लाख रुपए प्रतिवर्ष अर्जन करता है।

चुनौतियाँ:
मरीन इंजीनियरिंग बहुत ही चुनौती भरा करियर है। मरीन इंजीनियरिंग का काम सिर्फ जहाजों के निर्माण से ही नहीं बल्कि लोगों की जान से भी जुड़ा होता है। मरीन इंजीनियर को अपने काम में कोताही बरतने की छूट नहीं होती है।

डॉ. सुभाशिष्ट माझी के अनुसार मरीन इंजीनियर को छह सात महीने तक घर से दूर पानी के जहाज पर रहना पड़ता है जिसके चलते बहुत कम लोग अपने बच्चों को मरीन इंजीनियरिंग का कोर्स कराते हैं। यह इस क्षेत्र की बहुत बड़ी चुनौती है हालाँकि इस क्षेत्र में करियर बहुत ब्राइट है।

इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी नगण्य होना दूसरी चुनौती है। यह अवधारणा है कि यह क्षेत्र महिलाओं के लिए अनुकूल नहीं है। इसी मिथक को दूर करने के लिए सरकार ने लड़कियों के लिए ट्यूशन फीस १ लाख की जगह २० हजार रखी है।

कोर्सेस:
चार वर्षीय बी.ई.बी. टेक मरीन इंजीनियरिंग

दो वर्षीय एम ई मरीन इंजीनियरिंग

पीएच.डी

बीएससी, नॉटिकल साइंस

प्रमुख संस्थान:

ट्रेनिंग शिप चाणक्य कार्वे, नवी मुंबई

मरीन इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, कोलकाता और मुंबई

इंटरनेशनल मरीनटाइम इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली

इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

क्यों Gen Z को नौकरी देने से बच रहीं हैं कंपनियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ईरान क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए क्या हैं आकर्षण

क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता