इंजीनियर हैं पर सैलरी है कम क्योंकि...

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
FILE
डिग्री और योग्यता के साथ भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। रोजगार मापने वाली कंपनी द्वारा किए गए एक सर्वे में भारतीय इंजीनियरों की अंग्रेजी भाषा पर कच्ची पकड़ उजागर हो गई है। जानकर ताज्जुब होगा कि दस में चार इस विदेशी भाषा को पूरी तरह नहीं समझ पाते।

अंग्रेजी के छोटे-छोटे वाक्य लिखने में भी उनसे चूक होती है। किसी तरह उनका रोजमर्रा का काम निकलता है। एक रोचक सर्वे में यह बात सामने आई है। अंग्रेजी भाषा की समझ पर देश के 250 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 55 हजार छात्रों पर यह सर्वे किया गया।

रोजगार मापने वाली कंपनी एसपायरिंग माइंड्‍स की ओर से किए गए इस सर्वे के मुताबिक भारत में इंजीनियरिंग के छात्रों का अंग्रेजी का स्तर बेहद खराब है। 25 प्रतिशत तो अपने पाठ्‍यक्रम तक को नहीं समझ पाते। 36 प्रतिशत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट आधिकारिक रिपोर्टों को नहीं पढ़ पाते।

उन्हें समझकर सूचनाएं निकालना भी इनके बस का नहीं होता। यह रिपोर्ट अपने आप में इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अंग्रेजी भाषा का देश में बढ़ता रुतबा छुपा नहीं है। नौकरी हासिल करने से लेकर पदोन्नति तक में इसकी भूमिका रहती है। नियोक्ता साक्षात्कार में उम्मीदवार का चयन करने में अंग्रेजी पर उसकी पकड़ को जरूर ध्यान में रखते हैं।

वाक्य बनाने में आती है कठिना ई
सर्वे में पाया गया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे केवल 57 प्रश ही व्याकरण की दृष्टि से सही अंग्रेजी वाक्य बना पाते हैं। 48 प्रतिशत इस भाषा के थोड़े जटिल शब्दों को समझ लेते हैं। खास बात यह है कि औसत से बेहतर अंग्रेजी जानने वाले भीड़ से अलग हो जाते हैं। उन्हें अपने ऐसे सहपाठियों की तुलना में 30 से 50 प्रतिशत तक अधिक वेतन मिलता है जिनकी अंग्रेजी पर कम पकड़ है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

क्यों Gen Z को नौकरी देने से बच रहीं हैं कंपनियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ईरान क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए क्या हैं आकर्षण

क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता