एड बनाएँ, धूम मचाएँ

शराफत खान
ND
एडवरटाइजमेंट एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा किसी उत्पाद की जानकारी देने के साथ-साथ उसका प्रचार भी किया जाता है। एड के जरिये लोगों को न केवल उत्पाद की विशेषता बताई जाती है, बल्कि इसके संदेश में इसके इस्तेमाल की जरूरत भी बताई जाती है।

एड की पहली जरूरत है कि उत्पाद विशेष के लिए उसके संभावित खरीदार को पर्याप्त जानकारी हो, साथ ही एड से उसका माइंड सेट भी तैयार हो सके।

एडवरटाइजिंग
के लिए मुख्यत: मीडिया का उपयोग किया जाता है। टीवी चैनल, समाचार पत्र, इंटरनेट, मैग्जीन, रेडियो, होर्डिंग्स, बिल बोर्ड एडरवरटाइजिंग करने के मुख्य माध्यम हैं।
एडवरटाइजमेंट एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा किसी उत्पाद की जानकारी देने के साथ-साथ उसका प्रचार भी किया जाता है। एड के जरिये लोगों को न केवल उत्पाद की विशेषता बताई जाती है, बल्कि इसके संदेश में इसके इस्तेमाल की जरूरत भी बताई जाती है।


अगर आप क्रिएटिव हैं और अपनी कल्पना को कलम के जरिये कागज पर उतार सकते हैं तो यह ‍फील्ड आपके लिए ही है। एडवरटाइजिंग से ब्रांड इमेज बनाई जाती है। इसमें कम्यूनिकेशन का ही अहम रोल है। आप किसी उत्पाद के बारे में किस अंदाज में लोगों को बताते हैं, यह महत्वपूर्ण है।

एडवरटाइजमेंट में ग्लैमर है, लेकिन साथ ही इसमें कदम-कदम पर चुनौतियाँ हैं। दिन-ब दिन नई एड एजेंसियाँ खुल रही हैं, सभी के पास अपने आइडिया हैं, इसलिए इस फील्ड में कॉम्पिटीशन तगड़ा है। यहाँ हर दिन आपको अपनी काबिलियत साबित करनी होती है।

योग्यता- अधिकतर एड एजेंसी औपचारिक मैनेजमेंट डिग्री या मास कम्युनिकेशन के डिग्री धारकों को मौका देती हैं। इसके अलावा आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत होनी चाहिए। आपको अपनी क्रिएटिविटी अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करने की कला भी आनी चाहिए। डिग्री से ज्यादा आपकी क्रिएटिव राइटिंग जरूरी है।

कोर्स- लगभग प्रत्येक यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन और एडवरटाइजिंग कोर्स उपलब्ध हैं।
Show comments

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा