Hanuman Chalisa

हॉबी को बनाया करियर, पिक्चर्स क्लिक करते-करते बन गए फैशन फोटोग्राफर

Webdunia
फैज़ अहमद गोहरी इंदौर के नामी फोटोग्राफर्स में से एक हैं जिन्होंने एक छोटे से डिजिटल कैमरे से अपनी फोटोग्राफी की शुरुआत की और आज सेलीब्रिटीज़ और मॉडल्स के साथ शूट करते हैं।
 
इन्होंने यूट्यूब और गूगल से सीखकर डेवलप की फोटोग्राफी स्किल्स। वे कहते हैं कि प्रैक्टिस से ही आप सीख सकते हैं और आपको खुद के सिवा कोई दूसरा नहीं सिखा सकता। इनका मानना है कि कैमरा उतना मायने नहीं रखता जितना कि विज़न यानी नज़रिया मायने रखता है। इसलिए जितना हो सके, उतने पिक्चर्स क्लिक करें।
 
ज़रूरी नहीं है कि आपका फैमिली बैकग्राउंड उस फील्ड से रिलेटेड हो। फैज़ अहमद की फैमिली भी इस फील्ड से ताल्लुक नहीं रखती। इनके पापा बिज़नेसमैन और मां हाउसवाइफ हैं। फैज़ ने अपने पापा के साथ काम न करने के लिए स्कूल के बाद जॉब को अपना बहाना बनाया और कॉलेज के साथ फोटोग्राफी में दिलचस्पी दिखाई। फैज़ की मानें तो उन्होंने कभी कुछ करने का सोचा ही नहीं, वे सिर्फ करते रहे।
 
मज़ेदार बात तो यह है कि फैज़ को पिक्चर्स क्लिक करने से ज़्यादा पिक्चर्स क्लिक करवाना पसंद था। वे अपने दोस्त को उनके पिक्चर्स लेने को कहते थे और यहीं से उन्हें फोटो क्लिक करने का भी शौक शुरू हुआ।
 
आज इन्होंने इंदौर और मुंबई में मोनिका बेदी, विभा आनंद और चार्ली चौहान जैसे कई सेलीब्रिटीज़ के साथ काम कर फैशन फोटोग्राफी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

- आरम्भी मानके 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख