शिक्षा में आगे बढ़ता मध्यप्रदेश

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
FILE
अब वह समय गया जब उत्तर भारत के छात्रों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ‍दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। अब उत्तर भारत के राज्य भी उच्च तकनीकी शिक्षा में अग्रणी होते जा रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियां इन प्रदेशों में शिक्षा के लिए एक सुखद माहौल का निर्माण कर रही हैं।

मध्यप्रदेश भी ऐसे ही राज्यों में शामिल है। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में भी मध्यप्रदेश तेज गति से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश एक तकनीकी शिक्षा के लिए देश का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। शिक्षा में निजी संस्थानों की भागीदारी भी बढ़ती जा रही है। ‍बढ़ते उच्च शिक्षा संस्थानों से मध्यप्रदेश के छात्रों के साथ ही पड़ोसी राज्यों के छात्र भी इनमें पढ़ने आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के अनुसार प्रदेश के छात्रों को रोजगार प्रदान करने के लिए सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए राजी किया गया है। इसी कारण राज्य में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

मध्यप्रदेश के एक बड़े भाग पर ग्रामीण और जनजातीय जनसंख्या रहती हैं। यहां सड़क, संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण और शिक्षा के लिए बनते माहौल ने मध्यप्रदेश को एक मजबूती प्रदान की है।

प्रदेश के कई वरिष्ठ शिक्षाविदों का कहना है कि आने वाले सालों में मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा की ‍नीतियां क्रियान्वित हो जाएंगी। इसके लिए आवश्यक है कि सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाए। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

‍ जानकारों का कहना है कि तकनी‍की शिक्षा के क्षेत्र में भी जितनी सुविधाएं सरकार की ओर से मिलना चाहिए, उतनी मिल नहीं रही हैं। अभी बिजली और पानी जैसा संकट बना हुआ है। राज्य सरकार को इन बुनियादी समस्याओं के हल के लिए प्रयास करना चाहिए। वर्तमान परिदृश्य को देखा जाए तो आईआईएम, आईआईटी के बाद अन्य उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान भी मध्यप्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

क्यों Gen Z को नौकरी देने से बच रहीं हैं कंपनियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ईरान क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए क्या हैं आकर्षण

क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता