अरविंद केजरीवाल : कालसर्प योग से परेशान

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 16 अगस्त 1968 को कर्क लग्न मेष राशि कृतिका नक्षत्र में हुआ। अरविंद ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया।

अरविंद केजरीवाल की नाम राशि व जन्म राशि एक ही है। नक्षत्र स्वामी सूर्य, कर्क यानी चन्द्र की राशि में होकर पंचम (विद्या व बुद्धि) के मालिक मंगल के साथ है। मंगल जहां साहस का प्रतीक है, वह नीच भंग का होकर राशि परिवर्तन भी कर रहा है। यही वजह है कि अरविंद में अपार साहस व ऊर्जा है। कर्क लग्न वाले जातक भावुक प्रवृत्ति के होते हैं।

दशम (राज्य भाव) का स्वामी नीच का होकर लग्न में है। मंगल का नीच भंग अरविंद को राजनीति में प्रभावशाली बनाएगा।
FILE

नवम भाव (भाग्य) का स्वामी गुरु द्वितीय भाव (वाणी) में चतुर्थेश शुक्र व तृतीयेश बुध के साथ है और इस कारण से अरविंद की वाणी से निकला एक-एक शब्द तीर के समान विरोधी पार्टी को लगता है।

अरविंद के बयान ईमानदारी से जुड़े होते हैं, अत: दूसरे उसे नकार देते हैं। लेकिन जनता भाव का स्वामी शुक्र वाणी भाव में है। जो गुरु के साथ-साथ पराक्रमेश बुध के साथ है इसी वजह से अरविंद खुलकर चैलेंज भी करते हैं।

केतु के मध्य सारे ग्रह होने पर अरविंद को पूरी तरह आम जनता का साथ नहीं मिल पा रहा है।

अरविंद के जन्म के समय शनि नीच का है, लेकिन वक्री होने से शनि का फल उत्तम रहेगा। वैसे भी मंगल लग्न में होने से शनि का नीच भंग योग होता है। अगर जनता का अरविंद को भरपूर सहयोग मिल जाए तो निश्चित ही देश की काया पलट जाए। लेकिन कालसर्प योग बाधा देता है। ऐसे लोग अपने जीवन को अपने कार्यों से विशेष बना लेते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि