अशोक गेहलोत : फिर मिल सकता है पद

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत का जन्म 3 मई 1951 को मीन चन्द्र लग्न राशि में हुआ। इस बार चुनाव में ग्रह आपके पक्ष में हैं। गुरु-चन्द्र एक साथ होने से गजकेसरी योग बन रहा है। इसी राजयोग के कारण आप मुख्यमंत्री बनते रहे हैं।

FILE


गेहलोत के जन्म के समय मंगल भाग्येश होकर द्वितीय यानी वाणी भाव में उच्च के सूर्य व बुध के साथ स्वराशि का है। जब भाग्येश धन भाव में हो तो वाणी का प्रभाव उत्तम रहता है।

शत्रु भाव का स्वामी सूर्य उच्च का है व वर्तमान में सिंह राशि का भी है अत: आप विरोधी पक्ष पर हावी रहेंगे। दशम भाव का स्वामी चन्द्र लग्न से स्वराशि का होकर केन्द्र में है। यह हंस योग कहलाता है। यह‍ी वजह है क ि आप बुद्धिमान होने के साथ कुशल प्रशासक भी हैं।


वर्तमान में गुरु दशम भाव का स्वामी मिथुन राशि में है। गुरु चतुर्थ भाव से भ्रमण करने से व सप्तम दृष्टि से राज्य भाव को स्वदृष्टि से देखने की वजह से पुनः राजसुख के योग बन रहे हैं।

FILE


गेहलोत की पत्रिका में लक्ष्मीनारायण योग भी बन रहा है जो हमेशा शुभ फलदायी रहता है। थोड़ी-सी सावधानी व सतर्कता जीत की और पक्का ले जा सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

Aaj Ka Rashifal: 20 जून, आज इन 4 राशियों के सपने होंगे पूरे, पढ़ें बाकी राशियों का भविष्य क्या कहता है?

20 जून 2025 : आपका जन्मदिन

20 जून 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी