इसलिए मिला नारंग को कांस्य

ओलिंपिक स्टार गगन नारंग

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

भारत के प्रसिद्ध शूटर गगन नारंग का जन्म 6 मई 1983 को वृश्चिक लग्न कुंभ राशि में हुआ। गगन के जन्म के समय पंचम भाव का स्वामी गुरु लग्न में मित्र राशि का है। वहीं राशि स्वामी शनि उच्च का होकर द्वादश भाव में है।

किसी भी शूटर के लिए ध्यान का केंद्रित होना आवश्यक है, तभी वह अपने लक्ष्य को भेद सकने में कामयाब हो सकता है। लग्न का स्वामी मंगल, शत्रु भाव में उच्च के सूर्य के साथ विराजमान है।

शत्रु भाव में होने से आप प्रतिद्वंद्वी से टक्कर ले सकते हैं, लेकिन यहां पर राशि स्वामी शनि, मंगल पर पूर्ण दृष्टिपात कर रहा है जो राशि स्वामी भी है।

FILE
सूर्य-शनि में भी दृष्टि संबंध बन रहा है, जो गोल्ड मैडल के लिए बाधक बनता है। हम तो यही चाहते हैं कि भारत की झोली में अधिक से अधिक गोल्ड मैडल आए लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो ग्रहों का अनुकूल होना भी परम आवश्यक है।

यहां शनि-मंगल का दृष्टि संबंध ठीक नहीं है। क्योंकि साहस ऊर्जा का कारक मंगल आंशिक अशुभ नजर आ रहा है। गुरु का वृश्चिक राशि पर होकर भाग्य पर उच्च दृष्टि डालना संतोष वाली बात की और इशारा भी करता है। गोल्ड मैडल ना भी ला सके तो गगन भारत को निराश नहीं करेंगे। कोई ना कोई उपलब्धि उनके खाते में अवश्य दर्ज होगी। सिल्वर या कांस्य पदक लाने की प्रबल संभावना है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन