ऐश्वर्या राय : शुभ घटना घटने के योग

गुस्से पर रखना होगा काबू

भारती पंडित
IFM
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को तुला लग्न में कर्नाटक के मंगलौर शहर में हुआ है। ऐश्वर्या की राशि धनु है तथा शनि भाग्य स्थान में केतु के साथ योगकारक है। नवम स्थान में केतु प्रबल माना जाता है। लग्नेश शुक्र तृतीय भाव में है जो मंगल के साथ नवम-पंचम योग बना रहा है। मंगल स्वराशि का होकर सप्तम में है। यह स्थिति भाग्य, साहस तथा धन तीनों में वृद्धि करती है। हालाँ‍कि पारिवारिक जीवन में परेशानी भी बढ़ाती है।

गुरु तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर नीच का है लेकिन लाभप्रद स्थिति का निर्माण कर रहा है। कुंडली में सूर्य लग्न में होकर योगकारक है। इन्हीं ग्रह योग ने ऐश्वर्या को सुख, साधन, समृद्धि और प्रसिद्धि दी है।

ND
ऐश्वर्या राहू की महादशा से गुजर रही हैं। इसमें गुरु का अंतर नवंबर 2010 तक है। इस समय वे परिवार के साथ ही वक्त बिताना चाहेगीं। जनवरी 2011 के बाद संतान प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। धार्मिक और विदेश यात्रा के कारण भी इस दौरान चर्चा में रहेंगी। परिवार में कोई बड़ा आयोजन या शुभ घटना घटने के योग बन रहे हैं।

2012 से 2013 के बीच विदेशी फिल्म, अवॉर्ड और भारत में कोई खास फिल्म खाते में आने के सकारात्मक योग बन रहे हैं। समय ऐश्वर्या के अनुरूप बना रहेगा। इस शुभ समय में ऐश्वर्या को गुस्से पर काबू रखना चाहिए। निर्णय सावधानी से सोच-समझ कर लेना चाहिए। किसी भी नए क्षेत्र में जोखिम लेने से बचें तो उत्तम होगा।

उपाय :
- इष्टदेव और कुलदेवता की आराधना करें।
- श्रीगणेश की पूजा विशेष लाभ देगी।
- मछलियों को आटा खिलाएँ अगर यह संभव ना हो तो घर के एक्वेरियम में मछलियों को दाना डालें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि को मिलेगी हर कार्य में सफलता, जानें 24 जून का दैनिक राशिफल

24 जून 2025 : आपका जन्मदिन

24 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

भविष्यवाणी: 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच बचकर रहें, विमान से संबंधित घटना के बन रहे हैं योग

7 अक्टूबर के पहले भारत को करना होंगे ये 7 कार्य वर्ना मुश्किल में होगा भविष्य