गीता बसरा : गुरु की कृपा बनी रहेगी

हैप्पी बर्थ डे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
IFM

गीता बसरा 2006 में प्रदर्शित फिल्म 'दिल दिया है' से अभिनेत्री के रूप में आई। गीता का जन्म 13 मार्च 1984 को इंग्लैंड में हुआ। मेष लग्न, कर्क राशि व कर्क नवांश में होने से गीता की कदकाठी मिलीजुली है।

मेष लग्न वाले जातक साहसी, सामान्य, सुंदर होते हैं। लग्न का स्वामी मंगल स्वराशि का होकर अष्टम भाव में होने से गीता को फिल्म जगत में थोड़ा संघर्ष करना पडे़गा, तब जाकर कुछ सफलता मिलेगी।

कर्क राशि होने से गीता का स्वभाव भावुक होगा। कला का कारक शुक्र वाणी, कुटुंब भाव व सप्तम भाव का स्वामी होकर एकादश भाव में शनि की मित्र राशि कुंभ में है।

मनोरंजन भाव का स्वामी सूर्य के साथ होने से गीता मनोरंजन की दुनिया में आईं।

IFM
गीता की पत्रिका में सबसे प्लस प्वॉइंट गुरु है जो नवम यानी भाग्य भाव में है। गुरु अपनी राशि में होने से भाग्य का साथ मिलता हमेशा रहेगा।

जब भाग्य का स्वामी भाग्य भाव में हो तो भाग्य साथ देता ही है। लग्न पर गुरु की पंचम दृष्टि पड़ने से आत्मबल में वृद्धि होती है इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और यही योग फिल्मी दुनिया में भी बनाए रखेगें।

गुरु की कृपा पंचम यानी मनोरंजन भाव पर पड़ने से गीता को मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मंगल अष्टम भाव में केतु के साथ होने से वाहनादि का भय रह सकता है।

पंचमेश को सूर्य सप्तम दृष्टि से देखें तो फिल्मों में सफलता हेतु अधिक प्रयास करना पड़ सकता है, फिर भी गुरु की कृपा बनी रहेगी। गीता को उत्तम सफलता हेतु पुखराज अवश्य ही धारण करना चाहिए व अधिकतम पीली वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। पुखराज के साथ मोती पहनना अतिशुभ फलदायी रहेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन