तनुश्री दत्ता : संयुक्त लॉकेट धारण करें

आर्थिक संपन्न बनाते हैं कुंडली के ग्रह

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
जन्म : 19 मार्च 1984
स्थान : जमशेदपुर

PR

तनुश्री दत्ता का जन्म जिस समय हुआ उस वक्त सूर्य मीन राशि पर परिभ्रमण कर रहा था। यही स्थिति तनु को सुखी, संपन्न एवं कलाकार बनाती है। कुंडली में विराजित सूर्य की स्थिति दीर्घ सूत्री भी बनाती है। कुंडली में बैठे चंद्र की राशि शारीरिक कोमलता के साथ ही रूपवान भी बनाती है।

जन्मकुंडली में चंद्र जिस स्थान पर बैठा है उसके परिणामस्वरूप तनुश्री को आर्थिक संपन्नता के साथ सारे सुख प्रदान कराता है। जन्म के समय बुध जिस राशि में विराजमान था उसका असर यह हुआ कि तनु को बॉलीवुड में सम्मान, आर्थिक सुख के साथ प्रशंसकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई।

वर्तमान में कुंडली में बुध की स्थिति अन्य ग्रहों के कष्‍ट को खत्म करती है। स्वयं जातक दूसरों की मदद के लिए हर समय तैयार रहता है। गुरु स्वयं की राशि धनु पर विराजमान रहने के कारण ही आज वह उच्च स्थान पर है। शुक्र जिस स्थान पर बैठा है उसके प्रभाव से हर स्थिति (आर्थिक, सम्मान) में सुखी है। परंतु कभी-कभी अपने व्यवहार से अपने वालों को विरोधी भी बना लेती है।

IFM
शुक्र की शांति करवाना तनुश्री के लिए लाभकारी रहेगा। कुंडली में शनि की जो स्थिति है वह अपने वालों को विरोध में खड़ा कर सक‍ती है। जन्म के समय शनि तुला राशि पर परिभ्रमण कर रहा था जो कि राज्य, सम्मान एवं उच्च स्थान पर पहुँचाता है।

कुंडली में बैठा राहु सुखी व संपन्न बनाने में काफी मददगार साबित होता है। केतु हर तरफ से सहयोगी बनाता है। तनु का जन्म मंगल की महादशा में हुआ, जिसका भोग्य काल 4 वर्ष 8 माह 25 दिन था। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रही है, जोकि 14-12-2006 से 24-12-2022 तक रहेगी। गुरु की महादशा में शनि की अंतर्दशा चल रही है जो कि 2-2-2009 से 14-8-2011 तक रहेगी। उसके बाद बुध की अंतर्दशा 20-11-2013 तक रहेगी।

वर्तमान में मार्च एवं अप्रैल का महीना ठीक रहेगा। उसके बाद जुलाई तक हर कार्य को संभलकर करना होगा। अगस्त-सितंबर में तनु को बहुत अच्छे डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अक्टूबर में विरोधी की संख्या बढ़ सकती है। अत: सोच कर कार्य करें। नवंबर माह सामान्य रहेगा। दिसंबर 2011 तनु के लिए सम्मान वाला रहेगा।

तनुश्री को पुखराज, मोत‍ी का संयुक्त लॉकेट धारण करना चाहिए। साथ ही गुरुवार के दिन अच्छी फिल्मों को साइन करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

24 जून 2025 : आपका जन्मदिन

24 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

भविष्यवाणी: 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच बचकर रहें, विमान से संबंधित घटना के बन रहे हैं योग

7 अक्टूबर के पहले भारत को करना होंगे ये 7 कार्य वर्ना मुश्किल में होगा भविष्य

हलहारिणी अमावस्या के दिन करें 5 उपाय, जीवन होगा खुशहाल