दीपिका : 2011 तक समय अनुकूल

जीवन में होंगी अनायास घटनाएँ

भारती पंडित
Girish Srivastava
WD

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 86 को हुआ। सूर्य कुंडली के अनुसार दीपिका के लग्न में सूर्य, बुध, शुक्र विद्यमान है जो कला में सहज अभिरुचि के साथ सुंदरता, बुद्धिमानी व वाकपटुता का समावेश करते हैं।

द्वितीय भाव में गुरु नीच के हैं, जो वाणी को नियंत्रित रखने का संकेत दे रहे हैं। आय भाव में चंद्र मंगल केतु हैं जो पंचम के राहु की दृष्टि में है। दीपिका के जीवन में अनायास घटनाएँ (चाहे वह उनका फिल्मों में आना हो या विवाह आदि) घटाने में यह राहु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हाँ द्वितीयेश शनि की व्यय स्थिति पारिवारिक स्नेह को कम करती है मगर दान-धर्म की रुचि भी देती है।

वर्तमान में दीपिका 2016 तक गुरु महादशा से गुजर रही हैं। 2011 तक का समय विशेष अनुकूल है। धन लाभ होगा, मित्रों-परिवार से सहयोग मिलेगा। पुरस्कार आदि के योग न हो, पर फैन मेल तो बढ़ेगा। दीपिका को इस समय दान-धर्म करना चाहिए, गुरु की शरण में जाना चा‍हिए व भावुकता में निर्णय लेने से बचना चाहिए।

गोचर का शनि भी मददगार है, सहयोगी है। दिसंबर से बृहस्पति भी अनुकूल हो गए हैं। अत: थोड़ ा- सा ‍परिश्रम ही सफलता दिला सकता है। बस जरूरत है इस समय का फायदा उठाने की।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

इक्ष्वाकु वंश के कुल देवता भगवान जगन्नाथ के धाम को क्यों माना जाता है चार धामों में सबसे खास?

सभी देखें

नवीनतम

26 जून 2025 : आपका जन्मदिन

26 जून 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त

इस बार 'भड़ली-नवमी' पर नहीं होंगे विवाह, अभी जान लीजिए कारण