नरेंद्र मोदी : एक बार फिर जीतेंगे चुनाव

जानिए मोदी के चुनावी सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

मेरा ज्योतिषीय गणित कहता है कि देश को नरेंद्र मोदी के रूप में सशक्त प्रधानंमत्री मिल सकता है।

आइए देखें क्या कहते हैं मोदी के सितारे - नरेंद्र मोदी का जन्म वृश्चिक चंद्र लग्न में गुजरात के मेहसाणा जिले में हुआ। वृश्चिक का मतलब बिच्छू है। जिस प्रकार बिच्छू डंक मारता है, ठीक उसी प्रकार मोदी की वाणी का प्रहार भी होता है। स्पष्ट कहने वाले ना कोई लाग-लगाव ना ही चम्मचागिरी, जो भी कहना है स्पष्ट कहना है।

मोदी के शासन काल में गुजरात ने जो तरक्की की है, वो पिछले कई सालों में भी नहीं हुई और यही कारण है कि मोदी फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखे जाएंगे।

FILE
मोदी की पत्रिका में मंगल स्वराशि का होकर लग्न में ही है। इस प्रकार पंचमहापुरुष योग में से एक रूचक योग बन रहा है। इस योग में जन्मा जातक संगठन प्रिय, शासक, सेनापति या पुलिस अफसर होता है। इनमें नेतृत्व के गुण अन्य से अधिक होते हैं।

चंद्र यहां पर नीच का है लेकिन मंगल के केन्द्र में व मंगल का नीच भंग होने से प्रभाव में वृद्धि होती है। दशम राजनीति का भाव है इसमें शत्रु राशि सिंह का शनि व शुक्र नीचाभिलाषी है। तभी मोदी के राजनीतिक शत्रु भी बहुतायत से हैं और उनके मार्ग में रूकावटें डालते हैं।

मंगल का त्रिकोण में होना प्रभावशील है और इसी कारण मोदी अपने सभी शत्रुओं से कुशलतापूर्वक निपटने मे सक्षम हैं व रहेंगे। 20 दिसंबर की शाम तक सबकुछ सामने होगा व मोदी एक बार पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन