प्रीति जिंटा : चंद्र ने बनाया साहसी और सुंदर

हैप्पी बर्थ डे

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
FILE
प्रीति जिंटा का जन्म सुकर्म योग में 31 जनवरी 1975 को हुआ है। उस समय सूर्य जिस राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, उसने प्रीति को फिल्मी दुनिया में अच्छी उन्नति दी एवं अपने कार्य को विचार करके करने की सोच प्रदान की।

कुंडली में चंद्र की स्थिति ने प्रीति को साहसी बनाया साथ ही भाग्योदय किया। आज जिस स्थान पर प्रीति जिंटा है, वह भी चंद्र के कारण है।

कुंडली में मंगल धनु राशि अर्थात गुरु की राशि में विराजमान है जिसने प्रीति को ख्याति दिलाई। बुध ने भी सब सुख वाला भाग्य दिया। जन्म के समय गुरु शनि की राशि कुंभ में भ्रमण कर रहा था, जिसने जिंटा को आर्थिक सुख के साथ भौतिक सुख भी दिया।

शुक्र ने शारीरिक सुन्दरता प्रदान की। शनि सामान्य फल दे रहा है। राहु एवं केतु कष्ट दे सकते हैं, अत: दोनों ग्रहों की शांति प्रीति को अवश्य कराना चाहिए।

FILE
प्रीति का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 12 माह 30 दिन रहा। 1.3.2012 से गुरु की महादशा चल रही है, जो 1.3.2028 तक चलेगी। गुरु की महादशा में वर्तमान में गुरु की अन्तर्दशा 19.4.2014 तक चलेगी। गुरु की महादशा में गुरु की अन्तर्दशा चल रही है एवं गुरु की अन्तर्दशा में 4 फरवरी 2013 से केतु की प्रत्यंतर दशा लगेगी, जो 18.3.2013 तक चलेगी।

प्रीति के लिए फरवरी 2013 अच्छा नहीं रहेगा। मार्च-अप्रैल कुछ नया मोड़ लेकर आएगा। मई-जून आर्थिक लाभ को बढ़ाने वाले रहेंगे। जुलाई मध्यम रहेगा।अगस्त में चोट या दुर्घटना की स्थिति हो सकती है, अत: ध्यान दें। सितंबर-अक्टूबर ठीक रहेगा, नवंबर पुन: भाग्योदय वाला रहेगा, दिसंबर में नए ऑफर आएंगे।

प्रीति को पुखराज-पन्ना का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए। अपने कार्य को बहुत सोचकर करना चाहिए। साथ ही शक्ति एवं गणेशजी की आराधना करते रहना चाहिए।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन