माधुरी दीक्षित : गुरु ने दिलाई प्रसिद्धि

वृषभ के चन्द्रमा से मिली खूबसूरती

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Girish Srivastava
WD

माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ। पत्रिका के अनुसार जन्म के समय सूर्य वृश्चिक राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, परिणामस्वरूप माधुरी धनवान एवं हर दृष्टि से सुखी है! यह योग दीर्घसूत्री भी बनाता है।

कुंडली में मंगल की स्थिति माधुरी को पराक्रमी बनाती है। मंगल जन्म के समय मकर राशि पर होने से भी माधुरी आर्थिक रूप से संपन्न है एवं परिवारिक सुख भी भरपूर है।

पत्रिका में स्थित बुध उन्हें कष्टों से बचाता है। जन्म के समय वृषभ का चन्द्रमा होने से वह खूबसूरत हैं एवं चन्द्र उन्हें दयालु बनाता है। वर्तमान में माधुरी की जो प्रसिद्धि है, वह गुरु की वजह से है। गुरु विलासी बनाता ह ै, शुक्र लक्ष्मी सुख देता है। जन्म के समय शुक्र का तुला राशि पर परिभ्रमण जीवन भर सुखी एवं संपन्न बनाता है।

माधुरी को शनि संतान संबंधी तकलीफ दे सकता है। राहु सुख दे रहा है, केतु नेत्र की तकलीफ दे सकता है, अत: ध्यान दें।

माधुरी का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 2 माह 21 दिन रहा। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रही है, जो कि 6/3/2004 से शुरू हुई थी, वह 6/3/2020 तक रहेगी। अभी गुरु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही जो कि 18/1/2012 से 18/9/2012 तक रहेगी।

माधुरी के लिए जून 2012 मध्यम रहेगा। जुलाई-अगस्त अच्छा बीतेगा। सितंबर एवं अक्टूबर 2012 मिश्रित भाग्य वाला रहेगा। दिसंबर कष्ट वाला हो सकता है। जनवरी 2013 ठीक रहेगा। फरवरी 2013 स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ दे सकता है। मार्च-अप्रैल 2013 अच्छा रहेगा। माधुरी को 28/6/2013 से 22/10/2013 तक सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। एक गलत निर्णय मुसीबत में डाल सकता है।

दिनांक 5,10,15 तारीख को बड़े निर्णय नहीं लेना चाहिए। 20/10/2013 से 20/12/2013 तक गलत विचार दिमाग में आ सकते है, विशेष ध्यान दें। माधुरी को विशेष तौर पर मूंगा, पुखराज का लॉकेट पहनना चाहिए।

Show comments

Ganga dussehra 2024 : गंगा की सहायक नदियां कौन कौनसी हैं?

eid ul adha : 2024 में कब है ईद उल-अजहा

Gayatri jayanti 2024: कौन हैं माता गायत्री, जानें उनके बारे में 7 रोचक बातें

Ganga dussehra 2024 : मां गंगा की 3 रोचक पौराणिक कथाएं

Indian rivers: भारत में कितनी नदियां बहती हैं और कितनी संकट में हैं?

Nirjala Ekadashi : आज और कल दोनों दिन है निर्जला एकादशी, जानें पारण का समय

निर्जला एकादशी पर तुलसी माता को अर्पित करेंगे ये 5 चीजें तो धन की कभी कमी नहीं रहेगी

Aaj Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, जानिए 17 जून का दैनिक राशिफल

17 जून 2024 : आपका जन्मदिन

17 जून 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त