मुंबई नगरी अशुभ अंक से ग्रस्त

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
ND
पूर्व में बॉम्बे के नाम से फैमस आज की मायानगरी मुंबई का जबसे नाम बदला, अशुभ ही अशुभ होता चला गया। कभी बम धमाकों से मुंबई हिली तो कभी अराजकता के दौर से गुजरी। यहाँ पर कहीं न कहीं हादसा होता ही रह‍ता है। एक फिल्म का गाना याद आता है ' ये बॉम्बे शहर हादसों का शहर है..., यहाँ होता है कोई न कोई हादसा ।'

वास्तव में देखा जाए तो हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड के नाम से व उद्योग नगरी के नाम से जानी जाने वाली ‍यह मायानगरी अशुभ अंक से ग्रस्त है। ऐसी बात नहीं है कि मुंबई ने तरक्की न की हो, यहाँ पर बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियाँ रहती हैं, तो बड़े-बड़े उद्योगपति भी रहते हैं।

यहाँ से बड़े-बड़े व्यापार चलते हैं तो जहाजों से देश-विदेश से माल भी जाता है। आयात-निर्यात का सुगम मार्ग होने से इस मायानगरी का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन आज इस मायानगरी में जातिवाद का तांडव चल रहा है।

वैसे नाम राशि से देखा जाए तो पहले बॉम्बे वृषभ राशि में आता था। उस समय फिल्मों का बड़ा अच्छा दौर था व यहाँ पर कपड़ों की बड़ी-बड़ी मि‍लें हुआ करती थीं। जबसे यह सिंह राशि प्रधान (मुंबई) बना तब से फिल्मी उद्योग व कपड़ा व्यवसाय बैठता चला गया। बॉम्बे शुक्र प्रधान राशि थी तो मुंबई सूर्य प्रधान राशि है।

अंक विद्या के अनुसार देखा जाए तो बॉम्बे BOMBAY था जो अंक अनुसार ठीक नहीं था। यदि उस वक्त BOOMBAY होता तो आज आलम कुछ और ही होता। खैर मुंबई नाम सिंह राशि पर से आया तो यह भी अंक विद्या के अनुसार ठीक नहीं है। MUMBAI मुंबई भी अशुभ अंकों की श्रेणी में आता है।

आज हम देख ही रहे हैं कि मुंबई बुरे दौर से गुजर रही है। यदि इसकी स्पेलिंग MOOMBAI लिखी जाए तो निश्‍चित ही अशुभता में कमी आएगी। उदाहरण सामने है। कश्मी र KASHMI R, जो बुरे दौर से गुजरी, लेकिन जबसे एक ‘A ‘ बढ़ाकर KAASHMI R काश्मीर नाम पड़ा, तभी से आतंकवाद में कमी आती गई व फिर से काश्मीर अच्छे दौर से गुजरने लगा। ठीक उसी प्रकार MOOMBAI कर दिया जाए तो अति शुभ फलदाई रहेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

श्रीमद्भागवत पुराण में लिखी ये 10 बातें कलयुग में हो रही हैं सच

वर्ष 2026 में होगा नरसंहार, क्या है इसके पीछे की भविष्‍यवाणी

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 01 जून 2025, माह का पहला दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना राशिफल

01 जून 2025 : आपका जन्मदिन

01 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope June 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 02 से 08 जून का समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 लोग रहेंगे 1 माह तक परेशान