रणदीप हुड्डा : हैप्पी बर्थ डे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
रणद‍ीप सिंह हुड्डा का जन्म 20 अगस्त को सिंह लग्न वृषभ नवांश वृषभ राशि में हुआ। लग्न सिंह होने से आपकी कदकाठी उत्तम है। वहीं शुक्र के होने से आपमें कला के गुण भी है।

पंचम भाव का स्वामी गुरु जो पृथक्करण व सोचने-समझने की शक्ति प्रदान करता है। मनोरंजन भाव का स्वामी होकर दशम व्यापार भाव में शुक्र की राशि वृषभ के साथ है।

गुरु-चन्द्र का मिलन व शुक्र का लग्न में लग्नेश के साथ होना ही सफलता का कारण भी बनता है।

FILE

लग्न मजबूत स्थिति में है, वहीं गुरु-चन्द्र के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी बना रहा है जो पंचमेश है। एक अच्छे कलाकार के लिए इन सब बातों का होना आवश्क भी है जो है।

आपका फिल्मी सफर मानसून वेडिंग 2001 से शुरू हुआ। 2013 तक के सफर में लगभग 13 फिल्मों में अभिनय किया। वहीं अभी कई फिल्में आना बाकी भी है।

गुरु कि स्थिति शुक्र की राशि में होने से गुरु का प्रभाव कमजोर हो जाता है, वहीं शुक्र जो कला का कारक है वो नीचाभिलाषी है इस कारण से भी आपको दमदार फिल्मों से दूर ही रहना पडा़।

मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर चतुर्थ है व पंचमेश गुरु की दृष्टि मंगल पर पंचम पड़ रही है। इस कारण आपका फिल्मी सफर चलता रहेगा।

शनि का मंगल को तृतीय दृष्टि से देखना भी भाग्य को कमजोर करता है लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से सप्तम शत्रु भाव पर दृष्टि होने से नुकसान भी नहीं होने देता। भाग्य पर भी मंगल की अष्टम दृष्टि लाभदायक ही रहती है।

आपको उत्तम सफलता हेतु पुखराज व मूंगा पहनाना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

Aaj Ka Rashifal: 21 जून, आज के दिन इन 5 राशियों के चमकेंगे सेहत के सितारे, पढ़ें अपनी राशि

21 जून 2025 : आपका जन्मदिन