राम कपूर : सफलता मिलती रहेगी

हैप्पी बर्थ डे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
टीवी सीरियल ’बडे़ अच्छे लगते है ं’ में मुख्य भूमिका में आए राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को वृश्चिक लग्न तुला राशि में दिल्ली में हुआ। वृश्चिक लग्न होने से आप हष्टपुष्ट स्थूल शरीरवाले है। शुक्र की एकादश भाव से सप्तम उच्च दृष्टि मनोरंजन भाव पर पड़ने से राम कपूर कला के क्षेत्र में आए।

FILE


लग्नेश मंगल स्वराशि का होकर षष्ट यानी शत्रु भाव में होने से प्रत िद्वंद्व ियों पर भारी रहेंगे। लग्न पर स्वदृष्टि पड़ने से साहस, बल व उत्साह की कमी नहीं रहेगी।


मंगल की द्वितीय भाव पर मित्र दृष्टि पड़ने से वाणी में भी वजन रहेगा। लग्नेश की भाग्येश चन्द्र पर दृष्टि पड़ने से परिश्रम द्वारा भाग्यशाली रहेंगे।

FILE


राशि स्वामी शुक्र नीच का होकर एकादश भाव में है वहीं पंचम भाव पर सप्तम दृष्टि डालने से राम कपूर का मनोरंजन के क्षेत्र में आना तय हुआ। राम के जन्म के समय दशम भाव मजबूत है। सूर्य दशम भाव में स्वराशि का है। एकादश (आय भाव) का स्वामी बुध के साथ होने से बुधादित्य योग भी बन रहा है, अतः आय के मामलों में सदैव भाग्यशाली ही रहेंगे।

वाणी भाव (द्वितीय) व मनोरंजन भाव (पंचम) का स्वामी वक्री होकर तृतीय भाव में होने से वक्री ग्रह एक घर पीछे का फल देगा। यानी राम को सफलता में कमी नहीं आएगी। वक्री ग्रह यदि नीच का हो तो वह उच्च के समान फल देता है।


शनि अष्टम भाव में बुध की राशि मिथुन में होने से आय में उत्तम रहेगी। शनि के साथ केतु के होने से चोट का खतरा रहेगा या ऑपरेशन जैसी स्थिति आ सकती है लेकिन शनि होने से आयु पर कोई खतरा नहीं रहेगा।

FILE


वर्तमान में शनि उच्च का चल रहा है जो सफलता में वृद्धिकारक रहेगा। गुरु भी 20 जून 2014 से उच्च का होगा जो भाग्य से गोचर भ्रमण करेगा वह भी लाभदायक रहेगा।

समाप्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

सभी देखें

नवीनतम

21 जून 2025 : आपका जन्मदिन

21 जून 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

Aaj Ka Rashifal: 20 जून, आज इन 4 राशियों के सपने होंगे पूरे, पढ़ें बाकी राशियों का भविष्य क्या कहता है?

20 जून 2025 : आपका जन्मदिन