राहुल : यह वर्ष काफी परिश्रम का रहेगा

शनि-मंगल का दृष्टि संबंध देगा नुकसान

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
ND

राहुल का जन्म 19 जून 1970 में वृश्चिक चन्द्र राशि में हुआ है व गोचर जन्म तारीख से 19 जून 2009 को मेष राशि है। आइए जानें इस बार के चुनाव के किंग मेकर राहुल गाँधी के बारे में कि आगामी वर्ष उनके लिए कैसा रहेगा।

जन्म के समय ग्रहों की कुछ स्थिति इस प्रकार थी- गुरु धर्म, न्याय, ज्ञान का कारक वक्री होकर शुक्र की शत्रु राशि तुला में है। चन्द्र जो मन का कारक है वो जन्म के समय नीच का है व वर्तमान जन्म तारीखानुसार मेष का चल रहा है जो दोनों ही समय में मंगल की राशि में है। और इसी कारण उनको आगामी वर्ष काफी परिश्रम करके जनआकांक्षओं के अनुरूप बना देगा, ताकि अगर वे प्रधानमंत्री पद संभालते हैं तो किसी को भी यह कहने का मौका नहीं मिल सकेगा कि वे राजनीति में कच्चे खिलाड़ी हैं।

ND
राहुल मँझे हुए खिलाड़ी हैं तभी उन्होंने कोई भी मंत्री पद नहीं स्वीकारा वरना उनकी जगह कोई और होता तो वो प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे रहता। उनकी पत्रिका में सबसे बड़ा दोष शनि मंगल का दृष्टि संबंध होना है जो कहीं न कहीं उनको नुकसान देगा।

जहाँ शनि लग्न में नीच का है वहीं गोचर में शत्रु सिंह राशि में चल रहा है जो उनके स्वास्थ्य के मामलों में तकलीफ देगा। गोचर मंगल की नीच दृष्टि राशि लग्न से नवम भाव पर बैठे केतु पर पड़ने से चोट आदि का कारण बन सकता है।

गोचर से मंगल की दृष्टि मंगल की राशि वृश्चिक पर पड़ने से उनको पराक्रमी, साहसी, कर्मठ भी बनाए रखेगा। कुल मिलाकर वे पूरे वर्षभर ऊर्जावान बने रहेंगे।
Show comments

एक माह में 2 ग्रहण, 7 को सूर्य और 21 को चंद्र ग्रहण से घट सकती है सबसे बड़ी घटना

भविष्यवाणी: क्या फिर से होगा पहलगाम जैसा आतंकवादी हमला, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, अमेरिका की चाल

जब धर्मराज युधिष्ठिर ने शरणागत कुत्ते के लिए छोड़ दिया था स्वर्ग, फिर क्या हुआ? पढ़िए महाभारत की कथा

सूर्य सिंह संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व, कर लें 5 अचूक उपाय

बुध ग्रह का कर्क राशि में मार्गी गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

19 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

19 अगस्त 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अजा जया एकादशी व्रत रखने का महत्व और पारण का समय

कलियुग के राजा राहु को कैसे काबू में रख सकते हैं?

सितंबर माह 2025 में कब कब है एकादशी?