शबाना आजमी : सूर्य ने दिलाया सम्मान

जन्मदिन मुबारक

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Shabana Azmi

अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1951 में उ.प्र. के आजमगढ़ शहर में हुआ। कुंडली में सूर्य की स्थिति के फलस्वरूप शबाना आज सम्मानित स्थान पर है।

चन्द्र ने आर्थिक सुख प्रदान किया एवं फिल्मी दुनिया में प्रसिद्धि दिलाई। मंगल ने भी आर्थिक सुख दिया एवं कला फिल्मों में उच्च स्थान दिलाया।


FILE


कुंडली में बुध की स्थिति ने पराक्रमी बनाया। गुरु शबाना की कुंडली में लग्नेश स्वामी होने से उन्हें सर्वत्र आदर और सम्मान प्राप्त हुआ एवं गुरु के प्रभाव ने फिल्म-फेयर अवार्ड प्राप्त कराया। शुक्र पिता पक्ष के सुख में कमी ला सकता है। शनि बुध की राशि पर विराजमान होने से शबाना को आर्थिक सुख देता है।

राहु एवं केतु के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है। विशेष कर पसली की तकलीफ हो सकती है।

शबाना का जन्म केतु की महादशा में हुआ, जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 12 माह 13 दिन रहा। 01.10.1996 राहु की महादशा चल रही है जो 01.10.2014 तक चलेगी।

FILE

राहु की महादशा में 13.09.2013 से मंगल की अन्तर्दशा प्रारंभ हुई है जो 1.10.2014 तक चलेगी एवं मंगल की अन्तर्दशा में मंगल की ही प्रत्यंतर-दशा 13.09.2013 से प्रारंभ हुई है, जो 5.10.2013 को समाप्त होगी।

शबाना-आजमी का अक्टूबर माह अच्छा जाएगा। नवंबर में स्वास्थ्य की तकलीफ हो सकती है। दिसंबर ठीक रहेगा। जनवरी 2014 मानसिक तनाव दे सकता है। फरवरी में कोई नया ऑफर मिलेगा। मार्च-अप्रैल जीवन के यादगार माह रहेंगे। मई-जून ठीक रहेगा। जुलाई माह दुर्घटना वाला हो सकता है अत:ध्यान दें। अगस्त-सितंबर अच्छे रहेंगे।

शबाना-आजमी को किसी भी माह की 5 तारीख को कोई नया कार्य नहीं करना चाहिए एवं पुखराज व मूंगा धारण करना चाहिए ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन