Hanuman Chalisa

शिवराज के सितारे : प्रबल राजयोग हैं....

मंगल का भ्रमण शिवराज को दे सकता है सत्ता

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* प्रबल राजयोग फिर दे सकते है शिवराज को सत्ता...

FILE


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म कुंभ लग्न धनु राशि में हुआ। कुंभ लग्न व 12वें भाव का स्वामी शनि वर्तमान में उच्च का होकर भाग्य भाव से भ्रमण कर रहा है। वहीं जन्म के समय शनि एकादश यानी आय भाव में गुरु की राशि धनु में है।

राशि स्वामी पत्रिका में दशम भाव में मित्र मंगल की राशि में होकर अमला योग बना रहे हैं। यह कुलदीपक योग होता है। यही वजह है कि आप कुल का गौरव बढ़ाने वाले हुए।

FC


पिछले दस वर्षों से शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की कमान बखूबी थामे रखी है। मंगल दशमेश होकर चतुर्थ यानी माता-भूमि-भवन भाव के साथ है इस योग से जिस प्रदेश में जन्म हुआ वहां सफलता भरपूर मिलती है।

मंगल की सप्तम दृष्टि दशम भाव पर स्वदृष्टि पड़ रही है। यानी राजसुख प्रबल रहा वहीं गुरु के प्रभावी होने से राजसुख मिला( मुख्यमंत्री का पद)।


FILE

अभी राज्य भाव का स्वामी मंगल सप्तम भाव से गोचर भ्रमण कर रहा है। उसकी दशम भाव पर स्वदृष्टि पड़ रही है यानी इस बार भी आप सत्ता के करीब हो सकते हैं।

शिवराज सिंह की पत्रिका में गुरु का मिथुन से गोचरीय भ्रमण पंचम भाव से हो रहा है। उसकी एकादश भाव पर स्वदृष्टि व चन्द्र पर पूर्ण सप्तम दृष्टि गजकेसरी योग बना रही है। इस संयोग के आधार पर कहा जा सकता है कि शिवराज पुनः सत्तासीन हो जाए, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं।

लग्न पर मंगल की शत्रु दृष्टि पड़ने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही पहले की अपेक्षा कुछ सीटें कम होने की शंका बलवती हैं। सावधान रहकर ही लाभ पाया जा सकता है। अभी मूंगा व पुखराज पहनना अतिशुभ फलदायी रहेगा ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

'आकाशीय रिकॉर्ड' विद्या क्या है, जानिए कैसे करती है ये आपकी समस्याओं का समाधान?

Lohri Festival: लोहड़ी का पर्व कब है?

Year Ender 2025: वर्ष 2025 की 12 प्रमुख धार्मिक घटनाएं

Paus Amavasya 2025 पौष मास की अमावस्या का महत्व और व्रत के 5 फायदे

Guru Mmithun Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए शुभ और 4 के लिए अशुभ

Dhanu Sankranti: धनु संक्रांति का महत्व और तर्पण के 10 प्रमुख फायदे

Surup Dwadashi 2025: पौष मास में सुरूप द्वादशी के दिन क्यों रखते हैं व्रत, क्या है इसका महत्व

Kharmas 2025: खरमास क्यों रहता है क्या करना चाहिए इस माह में?

Dhanur Sankranti 2025: धनु संक्रांति पर तर्पण: पितृ ऋण से मुक्ति पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर