सुष्मिता सेन : विवाह हो सकता है

सुष्मिता सेन : फिल्मों से दूरी संभव

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को वृश्चिक लग्न व वृषभ राशि में हुआ। राशि स्वामी नीच का होकर एकादश भाव में होने से ही आपका फिल्मों में सफलता का ग्राफ कोई खास नहीं रहा।

किसी भी कलाकार के लिए उच्चतम सफलता पाने के लिए उसके ग्रह काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं। वैसे भी देखा जाए तो आप फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं रही। पंचम (मनोरंजन भाव) का स्वामी गुरु वक्री है। जिस भाव का स्वामी वक्री होता है उस भाव को कमजोर ही करता है।

मंगल, लग्न का स्वामी होकर अष्टम में है इस वजह से परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिली। वर्तमान में पंचम (मनोरंजन भाव) का स्वामी गुरु शुक्र की राशि वृषभ में 30 मई 2013 तक रहेगा। यह समय विवाह का हो सकता है।

FILE
इसके बाद मिथुन से गोचर भ्रमण करेगा। उसके अनुसार धनेश व पंचमेश वक्री है यह कला जगत में लाभकारी नहीं होगा। हालांकि पत्रिका में शुक्र का नीच भंग होकर कलानिधि योग भी बन रहा है और इसी कारण थोड़ी बहुत फिल्में मिली। लेकिन एक कलाकार की इच्छा उत्तम सफलता की रहती है सो वह सुष्मिता के ग्रहों ने नहीं दी।

जब इंसान के ग्रह योग प्रबल हों तब ही सफलता मिलती है। आपकी पत्रिका में सुखेश व पराक्रमेश शनि भी वक्री है। दशम सूर्य लग्न में अग्नि तत्व की राशि वृश्चिक में है जिसने अभी तक वैवाहिक सुख से वंचित रखा। अक्सर देखने में आया है कि सूर्य लग्न में हो तो विवाह में बाधा का कारण बनता ही है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन